इस 1 जूस को पीने से कब्ज की हो जाएगी छुट्टी, पेट की गंदगी एक ही झटके में होगी बाहर

What is the best juice for constipation : कब्ज की परेशानी को कम करने के लिए प्रून जूस का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। इसे आप घर पर आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस जूस की रेसिपी-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : February 4, 2025 6:27 PM IST

Prune Juice for Constipation : कब्ज की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें मरीजों को मल त्याग करने के दौरान काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक कब्ज की परेशानी होने पर बवासीर होने का खतरा रहता है। ऐसे में कब्ज की परेशानी का इलाज बहुत ही जरूरी है। कब्ज की परेशानी को कम करने के लिए आपको अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से ऐसे आहार का सेवन करें, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। इससे मल त्याग को आसान किया जा सकता है। इन आहार में कुछ जूस भी हैं, जिसमें प्रून जूस यानि आलूबुखारा से तैयार जूस है। यह एक ऐसा जूस है, जिससे आप काफी हद तक कब्ज की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी कम करने में आलूबुखारा का जूस कैसे है फायदेमंद?

आलूबुखारा का जूस कब्ज को कैसे कर सकता है कम? - How does prune juice help constipation?

आलूबुखारा का जूस आपकी कब्ज की परेशानी को कम करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और सोर्बिटोल होता है, जो एक प्राकृतिक शुगर अल्कोहल है। पाचन के दौरान सोर्बिटोल टूटता नहीं है, इसलिए शरीर इसे कोलन में निकालने की कोशिश करता है, इससे बॉवेल मूवमेंट सही होता है।

आलूबुखारा के जूस का सेवन करने से पाचन को आसान किया जा सकता है, जिससे आप मल त्याग की परेशानी को नियमित कर सकते हैं। यह कठोर मल को हल्का करता है। साथ ही मल को सामान्य बनाता है।

कैसे तैयार करके पिएं प्रून जूस? - How to Make Prune juice for constipation

आलूबुखारा का जूस तैयार करने के लिए सबसे पहले 5 से 6 आलू बुखारा लें। इसके बाद इसके बीजों को निकाल लें। अब इसे ग्राइंडर जार में डालें और आधा कप करीब पानी डालकर इसे ग्राइंड कर लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

इसके अलावा आप आलुबखारा को गर्म पानी में कुछ देर तक छोड़कर इसे मसलकर भी पी सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिलेगा।

1 दिन में कितना पिएं प्रून जूस? - How much to drink Prune Juice 

एक स्वस्थ और व्यस्क व्यक्ति एक दिन में सुबह 150 मिली से 250 मिली प्रून जूस पी सकते हैं। इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। कोशिश करें कि इससे अधिक आलूबुखारा का जूस न पिएं। इससे आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वहीं, शिशु को आप एक बार में 75 मिली से 150 मिली प्रून जूस दे सकते हैं।

प्रून जूस पीने के कितने देर बाद दिखता है असर - how long does prune juice take to work for constipation in adults

प्रून जूस पीने के बाद कितनी देर में आपका पेट साफ होगा, यह आपकी स्थिति और उम्र पर निर्भर करती है। हालांकि, कई रिसर्च में बताया गया है कि वयस्कों में कब्ज की परेशानी होने पर प्रून जूस का असर होने में कुछ घंटों से लेकर एक दिन तक का समय लग सकता है। हालांकि, यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है। ज्यादातर लोगों को 150 से 250 मिलीप्रून जूस पीने के 1-3 घंटे बाद मल त्याग का अनुभव होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source