Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या दूध पीने से मोटापा बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

दूध हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में दूध शामिल करना चाहिए। लेकिन, क्या दूध पीने से वजन बढ़ता है?

क्या दूध पीने से मोटापा बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : September 13, 2025 12:00 PM IST

Milk Benefits in Hindi: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोज की डाइट में दूध शामिल करने की सलाह देते हैं। दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दूध मसल्स गेन में मदद करता है। दूध पीने से सेहत में सुधार होता है। अगर आप रोजाना दूध पिएंगे, तो इससे सेहतमंद रहेंगे। कई लोगों का कहना है कि दूध पीने से मोटापा बढ़ता है। क्या वाकई यह सच है?  

क्या दूध पीने से मोटापा बढ़ता है?

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “आयुर्वेद में दूध को मधुर रसायन कहा जाता है। यह मोटापे का कारण बन सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है सिर्फ दूध पीने से वजन बढ़ता है। अगर दूध का सेवन सही समय और सही तरीके से किया जाए, तो मोटापा नहीं बढ़ता है। हालांकि, अगर आपका वजन कम है तो आप नियमित रूप से दूध का सेवन कर सकते हैं।”

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दूध किसे पीना चाहिए?

  • अगर आपको शरीर में कैल्शियम का स्तर कम है, तो दूध का सेवन जरूर करें।
  • हड्डियों या जोड़ों का दर्द होने पर दूध जरूर पीना चाहिए।
  • महिलाओं को भी अपनी डाइट में दूध पीना चाहिए।
  • बढ़ती उम्र के बच्चों को भी दूध जरूर पिलाना चाहिए।

दूध किसे नहीं पीना चाहिए?

  • अगर आपको सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या रहती है, तो दूध नहीं पीना चाहिए।
  • कफ दोष वाले लोगों को दूध से परहेज करना चाहिए।
  • पीसीओडी या पीसीओएस वाले रोगियों को दूध पीने से बचना चाहिए।
  • थायराइड रोगियों को दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। 
  • अगर आपका ओवरवेट है तो भी दूध नहीं पीना चाहिए।

Highlights

  • दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • कफ दोष वाले लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए।
  • जिन लोगों का वजन कम है, उनके लिए दूध फायदेमंद होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News