
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
garlic and immunity
Garlic for Immunity: लहसुन का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। लोग सब्जी, दाल, पुलाव, बिरयानी आदि में लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाता है, साथ ही पौष्टिकता बढ़ाने में भी मदद करता है। वहीं, कुछ लोग लहसुन को कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी लहसुन खाने की सलाह देते हैं, क्या वाकई इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है?
National Library of Medicineमें छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउड में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए गए। कुछ अध्ययनों में लहसुन को सर्दी-जुकाम से राहत मिलने से भी जोड़ा गया है।
आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि लहसुन में मौजूद गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जब इम्यूनिटी बूस्ट होती है, तो शरीर को सर्दी-जुकाम और नॉर्मल फ्लू से लड़ने में मदद मिल सकती है।
लहसुन में एलीन नामक कंपाउड होता है, ये शरीर की व्हाइट ब्लड सेल्स से जुड़े रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। खासकर, तब जब शरीर फ्लू या अन्य वायरस के संपर्क में आता है।
आपको बता दें कि भले ही कुछ शोध लहसुन के बायोएक्टिव कंपाउंड्स प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य को सपोर्ट कर सकते हैं।लेकिन इसे इम्यूनिटी बूस्टर कहने के लिए अभी पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
National Library of Medicine के अनुसार, लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और यह कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। जैसे-
National Library of Medicine में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर 100 ग्राम कच्चा कुचला हुआ लहसुन खाया जा सकता है। रिसर्च में दिन में 2 बार और 4 सप्ताह तक लगातर लहसुन खाने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम वाले कुछ लोगों में फायदा देखने को मिलता है। यानी रोजाना 3 से 4 लहसुन खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, आपको अपनी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर ही इसकी मात्रा तय करनी चाहिए। नियमित सेवन से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: हेल्थ एक्सपर्ट्स लहसुन को डाइट में शामिल करने की सलाह जरूर देते हैं। आयुर्वेद में लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। कुछ रिसर्च में बताया गया है कि लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है और सामान्य मौसमी बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है। लेकिन, इसे इम्यूनिटी बूस्टर नहीं कहा जा सकता है।आयुर्वेद में लहसुन की तासीर को गर्म बताया गया है इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।