क्या बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट में क्या खाएं?

अगर आप बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं या संक्रमण से अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होना जरूरी है जिसके बारे में हम एक्सपर्ट्स से कुछ जरूरी सलाह लेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 6, 2026 10:50 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Pankaj Bansal

हमारा शरीर एक बेहद जटिल और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली मशीन की तरह काम करता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आप उसे मशीन की तरह की बर्ताव करना शुरू कर दें। बस आपको यह समझना है कि शरीर एक ऐसी मशीन है, जिसके जैसी कोई दूसरी मशीन आज तक बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी नहीं बना पाएं हैं। शरीर की अलग-अलग प्रोसेस हैं, जो अलग-अलग तरीके से काम करती हैं और एक प्रोसेस इतनी जटिल है कि उसे समझना भी इतना आसान नहीं है और ऐसी ही प्रोसेस है हमारी इम्यूनिटी। यानी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता, जो डिफेंस मैकेनिज्म है और और हमें अलग-अलग प्रकार के रोगों व इन्फेक्शन आदि से बचाने का काम करता है। लेकिन अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है? नोएडा के Sharda Care Healthcity हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन और डाइट एक्सपर्ट डॉ. पंकज बंसल ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत?

अगर आप सीधा जवाब चाहते हैं, तो उसका जवाब है “हां! अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो इसका मतलब आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है।” लेकिन सीधा जवाब जानने का फायदा भी तब होगा, जब आप उसके पीछे की प्रोसेस को जानेंगे ताकि इस समस्या को होने से रोक पाएं। दरअसल, आपको अलग-अलग बीमारियों व संक्रमण आदि होने का खतरा लगातार बना रहता है और आपका इम्यून सिस्टम लगातार आपको इनसे बचाने का काम करता है। जब इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, तो आप किसी न किसी बीमारी या संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं और बीमार हो जाते हैं। मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स तो हैं ही साथ ही में बहुत सी चीजें हैं, जिनके बिना रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है।

कैसे पता लगाएं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है?

इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर शरीर कोई विशेष संकेत नहीं देता है, लेकिन इसके बाद दिखने वाले लक्षण स्पष्ट रूप से इम्यून सिस्टम कमजोर होने की ओर ही इशारा करते हैं जैसे

  • बार-बार सर्दी खांसी होना, जो लंबे समय तक रहती है
  • बार-बार इन्फेक्शन होना और लंबे समय तक रहना
  • त्वचा पर लगी छोटी सी खरोंच में भी इन्फेक्शन बन जाना
  • लगातार थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होना
  • शरीर पर लगी कोई भी छोटी चोट को ठीक होने में भी ज्यादा समय लगना

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण

हमारे शरीर की इम्यूनिटी को ठीक से काम करने के लिए कई चीजें सही होना जरूरी है, जैसे पाचन क्रिया का ठीक होना, मानसिक स्वास्थ्य ठीक होना और लाइफस्टाइल सही होना आदि। अगर बात करें कि आखिर किस कारण से इम्यूनिटी खराब होती है उनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हो सकता है -

  • खराब खानपान
  • पर्याप्त नींद न लेना
  • सोने और उठने का गलत समय
  • स्मोकिंग करना या शराब पीना
  • मानसिक तनाव रहना
  • ऑटोइम्यून कंडीशन्स

diet for strong immunity diet for strong immunity (this image is generated by chatgpt)

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में क्या लें

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में डाइट बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसलिए आपको अपनी डाइट में कुछ खास चीजों जैसे संतरा, अमरूद, पालक, दालें, सूखे मेवे और बीज आदि। ध्यान रखें कि आपकी डाइट में विटामिन सी, डी और जिंक जैसी जरूरी पोषक तत्वों वाले फूड्स जरूर शामिल हों। अन्य जरूरी पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम ल प्रोटीन आदि का भी जरूरत ध्यान रखें, क्योंकि बैलेंस डाइट ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा आपको पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है।

किन बातों का रखें ध्यान

साथ में इस बात का ध्यान भी रखें कि आपकी सही और हेल्दी डाइट आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में सिर्फ तभी मदद कर पाएगी जब आप अपना लाइफस्टाइल सही रखेंगे जैसे -

  • रोजाना एक्सरसाइज करना
  • मानसिक स्वास्थ्य हेल्दी रखना
  • पर्याप्त नींद लेना
  • शराब व स्मोकिंग आदि न करना
  • बिना डॉक्टर से पूछे कोई दवा न लेना

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ इम्यूनिटी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी देना है और इसमें जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

कौन सी बीमारी आपके शरीर को कमजोर महसूस कराती है?

मायाल्जिक एन्सेफेलोमाइलाइटिस/क्रोनिक फटीग सिंड्रोम (एमई/सीएफएस) एमई/सीएफएस गंभीर थकान और थकावट है जो कम से कम छह महीने या उससे ज़्यादा समय तक रहती है।

बदलते मौसम में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

क्या मसाले इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं?

जी हां, मसाले शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप लहसुन, अदरक, लौंग, सौंफ, काली मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.