hamburger icon
A
Read in English

क्या चीनी खाने से सच में होते हैं पिंपल्स? डर्मेटोलॉजिस्ट ने जो बोला वो सुनने वाला है

Does eating sugar cause pimples : चीनी खाने को लेकर अक्सर कहा जाता है कि ये पिंपल्स और मुंहासे का सबसे बड़ा कारण है (kya chini khane se pimple hote hai),  क्या वाकई ऐसा है?

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 15, 2025 5:34 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chandni Jain Gupta

Does eating sugar cause pimples :  आपके चेहरे पर पिंपल्स क्रीम या उम्र की वजह से नहीं बल्कि खाने में चीनी का उपयोग करने की वजह से भी हो सकते हैं। चाय, कॉफी, मिठाई, केक, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड फूड, सब में छिपी हुई शुगर चेहरे पर पिंपल्स का मुख्य कारण है। आज दिल्ली की एलांटिस हेल्थ केयर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से जानेंगे चीनी खाने से क्या सच में पिंपल्स (Kya Chini Khane se Pimples Hote hain) होते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने पर कब होते हैं-

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने कई कारणों से हो सकते हैं। इसमें शामिल हैः

  • त्वचा के पोर्स यानी की रोम छिद्र बंद होने जाने पर
  • त्वचा पर सीबम (तेल) का प्रोडक्शन ज्यादा होना
  • बैक्टीरिया पोर्स के अंदर पनपने पर

क्या सच में चीनी से पिंपल्स होते हैं?

  1. डर्मेटोलॉजी वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, चीनी का हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (High GI) वाले फूड्स पिंपल्स को बढ़ा सकते हैं। जब आप किसी भी रूप में चीनी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर का इंसुलिन तेजी से बढ़ता है। इंसुलिन, IGF-1 (Insulin-like Growth Factor-1) नामक हार्मोन को एक्टिव करता है, इससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और चेहरे पर पिंपल्स उभर आते हैं। रिसर्च के अनुसार, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण चीनी, मिठाइयां, सफेद ब्रेड, केक, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से पिंपल्स हो सकते हैं।
  2. डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि इंसुलिन लेवल सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं करता है, बल्कि एंड्रोजन हार्मोन को भी प्रभावित करता है। इससे चेहरे पर तेल का प्रोडक्शन तेज होता है। स्किन के पोर्स जल्दी ब्लॉक होते हैं। ये हार्मोनल एक्ने को बढ़ावा देते हैं।
  3. इतना ही नहीं ज्यादा चीनी खाने से शरीर में क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन पैदा होता है। ये भी पिंपल्स  हो सकते हैं। क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन के कारण दर्दनाक लाल पिंपल्स होते हैं। ये एक्ने मार्क्स और पिगमेंटेशन बढ़ता है।

क्या हर तरह की चीनी पिंपल्स करती है?

डॉक्टर बताती हैं कि हर तरह की चीनी एक जैसी नहीं होती है। पिंपल्स के लिए रिफाइंड शुगर जैसे की सफेद चीनी, मिठाइयां, केक, पेस्ट्री और चॉकलेट (अधिक शुगर वाली) चेहरे पर पिंपल्स का मुख्य कारण बनती है। अगर आप नेचुरल शुगर जैसे की फल, शहद और गुड़ का सेवन करते हैं तो ये ज्यादा नुकसानदायक साबित नहीं होता है।

किन लोगों को चीनी से ज्यादा पिंपल्स होते हैं?

  1. जिन लोगों की स्किन पहले से ऑयली है अगर वो चीनी का सेवन करते हैं, तो उन्हें पिंपल्स ज्यादा होते हैं।
  2. हार्मोनल इंबैलेंस (PCOS, थायराइड) से जूझने वाले लोगों को भी चीनी खाने से पिंपल्स हो सकते हैं।
  3. जंक फूड ज्यादा खाने वाले लोगों में चीनी के कारण पिंपल्स की समस्या देखी जाती है।
  4. अगर आपको किसी भी प्रकार की चीनी खाने के बाद चेहरे पर सीबम का प्रोडक्शन ज्यादा नजर आ रहा है, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। ज्यादा चीनी सिर्फ पिंपल्स ही नहीं बल्कि डायबिटीज और कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनती है।

Highlights

  • चीनी खाने से चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं।
  • रिफाइंड शुगर पिंपल्स का कारण बनती है।
  • पिंपल्स से बचाव के लिए चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।