
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
ginger for immunity
Ginger Benefits: जब सर्दी-जुकाम, गले में खराश या सिरदर्द होता है, तो अक्सर लोग अदरक वाली चाय पीने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। अदरक को दाल, सब्जी और पुलाव में मिलाना भी हेल्दी माना जाता है। लेकिन, अब सवाल है कि क्या वाकई अदरक खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है?
रिसर्च में बताया गया है कि अदरक और उसके एक्टिव कंपाउड्स इम्यून सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन, इंसानों पर अदरक के स्पष्ट प्रभाव देखने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले क्लीनिकल रिसर्च की जरूरत है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, अदरक का मुख्य काम इम्यून सिस्टम को जरूरत के अनुसार रेगुलेट करना है। यानी यह शरीर में सूजन पैदा करने वाली इम्यून प्रतिक्रिया को शांत करने में मदद कर सकता है।
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अदरक का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
Disclaimer: 2024 में प्रकाशित इस रिव्यू रिसर्च के अनुसार, अदरक में मौजूद जिंजरोल और शोगाओल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स सूजन को कम करने और इम्यून सिस्टम को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसे सीधे इम्यूनिटी बूस्टर कहना सही नहीं है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है या नहीं, इस पर अभी क्लिनिकल रिसर्च की जरूरत है।