क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें एक दिन में कितना अंडे खाने चाहिए

Eggs In Cholesterol: कई लोगों को लगता है कि अंडा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इस दावे की सच्चाई -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 16, 2025 2:17 PM IST

Kya Anda Khane Se Cholesterol Badhta Hai: अंडा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, जो शरीर में मांसपेशियों के विकास में सहायक होता है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन बी12, कैल्शियम, सेलेनियम, जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फॉस्फोरस और कोलीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि, लंबे समय से अंडे को लेकर यह धारणा चली आ रही है कि यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, अक्सर कई लोग अंडे का सेवन करने से परहेज करते हैं। खासतौर पर, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज और हार्ट पेशेंट्स अंडा खाने से डरते हैं। लेकिन क्या वाकई अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? आइए, न्यूट्रीशाला की न्यूट्रीशनिट और डायटिशियन रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि यह धारणा कितनी सही है और एक दिन में कितने अंडे खाना सुरक्षित है - 

क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? - Does Eating Eggs Increase Cholesterol

डायटिशियन रक्षिता बताती हैं कि एक अंडे में लगभग 186 mg कोलेस्ट्रॉल होता है। लेकिन कई शोध यह अंडे में मुख्य रूप से डाइटरी कोलेस्ट्रॉल होता है, इसकी अंडा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। इसके अलावा, अंडे के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। कुछ अध्ययन यह बताते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति में अंडा खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और न ही हृदय रोग का खतरा नहीं बढ़ता है। हालांकि, अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग की समस्या है, तो उन्हें अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

एक दिन में कितने अंडे खाना चाहिए?

डायटिशियन रक्षिता के अनुसार, अंडे के सेवन की मात्रा व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। हालांकि, एक दिन में 1-2 अंडे खाना सुरक्षित है। वहीं, अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो 2 से 3 अंडे खा सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडा कैसे खाने चाहिए?

डायटिशियन रक्षिता का कहना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में रोजाना एक अंडे का सेवन किया जा सकता है। अगर आप दिन में एक से ज्यादा अंडे का पीला भाग न खाएं। साथ ही, अंडे को तेल या बटर में तलकर खाने के बजाय उबालकर या बहुत कम तेल में पकाकर खाएं। अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है, तो अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source