Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या वाकई कद्दू और लौकी खाने से चर्बी कम होती है? जानें इसके पीछे की सच्चाई

bottle gourd juice benefits: क्या लौकी खाने से शरीर की चर्बी को कम किया जा सकता है। आपने अक्सर लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि लौकी हमारी वेट लॉस जर्नी को आसान बना देती है। जानिए क्या है इस दावे की सच्चाई..

क्या वाकई कद्दू और लौकी खाने से चर्बी कम होती है? जानें इसके पीछे की सच्चाई
फैट लॉस के लिए पिएं लौकी का जूस

Written by intern23.seo |Published : November 14, 2023 7:25 PM IST

Bottle Gourd for weight loss: आपने अक्सर लौकी के बारे में सुना होगा कि लौकी का सेवन करने से हमारा बढ़ा हुआ फैट कम होता है। जिसका कारण है कि इसमें डायटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लौकी में पानी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे हमें हाइड्रेटेड रहने में काफी मदद मिलती है। आज लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे लौकी का सेवन करने से हमारा फैट बर्न होता है।

वेट लॉस के लिए क्या है सबसे जरूरी (What is most important for weight loss?)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर का फैट कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने डेली कैलोरी इनटेक में कमी लाएं। इसके साथ ही आपको अपनी फिजिकल एक्टिविटी को भी बढ़ाना होगा। वहीं लौकी की बात करें तो ये एक ऐसी सब्जी है जिसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है और कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। यही कारण है कि लौकी का सेवन करने से हमारे शरीर का बढ़ा हुआ फैट करने में काफी मदद मिलती है।

सेहत के लिए फायदेमंद है लौकी (Bottle gourd is beneficial for health)

कैलोरी की मात्रा कम

लौकी में कैलोरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि लौकी का सेवन करने से हमारे शरीर में कोई फैट नहीं बढ़ता है। इसके सेवन से आपको भूख नहीं लगती है और काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता है। यही कारण है कि लौकी का सेवन करने से हमारा फैट कम होता है।

Also Read

More News

भरपूर पानी की मात्रा

लौकी में पानी की भरपूर मात्रा होती है जो हमें लगातार हाइड्रेटेड रहने में मदद करती है। पानी की अच्छी मात्रा के कारण ही लौकी वेट लॉस करने में काफी कारगर साबित होती है।

फाइबर की भरपूर मात्रा

लौकी का सेवन करने से हमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर की पूर्ति होती है। जिससे हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। यही कारण है कि हम ओवरईटिंग से बचते हैं और हमारा वजन भी काफी तेजी से कम होता है।

फैट कम करने के लिए ऐसे करें लौकी का इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौकी का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं लेकिन लौकी का जूस फैट बर्न करने के लिए सबसे उपाय माना जाता है। इसके लिए आप लौकी लेकर उसे अच्छी तरह से छील लें। अब इसका जूस निकाल लें। इस निकाले गए जूस को हल्का काला नमक और नींबू मिलाकर पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य आपको एक्सपर्ट की राय देना नहीं है। हालांकि फैट कम करना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसके लिए किए गए उपाय आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से होते हैं। यदि आप किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो आपको डाइट से संबंधित एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।

About the Author

... Read More