क्‍या सुबह को केला खाना होता है ज्‍यादा फायदेमंद ? जानें क्‍या है सही सलाह

अकसर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि कौन सा फ्रूट कब खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। केले के बारे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि उसे सुबह नाश्ते के समय खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि क्या है केले के बारे में फैक्ट्स

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : June 19, 2019 11:37 AM IST

अकसर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि कौन सा फ्रूट कब खाना सेहत के लिए ज्‍यादा फायदेमंद होता है। केले के बारे में ज्‍यादातर लोगों को लगता है कि उसे सुबह नाश्‍ते के समय खाना ज्‍यादा फायदेमंद होता है। पर ज्‍यादातर लोग यह नहीं जानते कि केला खाने का सही समय क्‍या होता है। आयुर्वेद में भी इसके बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि क्‍या है केला खाने का सही समय

पसंदीदा नाश्‍ता है दूध और केला 

केला और दूध काफी समय से एक प्रचलित भोजन रहा है। अकसर लोग इसका सेवन वजन बढ़ाने के लिए करते हैं। केले से उन्‍हें तुरंत ऊर्जा पाने में भी मदद मिलती है। पर क्‍या इसे सुबह के समय ही खाया जाना चाहिए। इसके बावजूद लोगों को यह नहीं मालूम कि केला खाने का सही समय क्‍या है।

जानें केले के फायदे

इसमें कोई शक नहीं है कि केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। स्वस्थ ह्रदय के लिए और शरीर की थकान दूर करने में केला बड़ा मददगार होता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में, तनाव कम करने, कब्ज और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी केला मदद करता है। केले से शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है। वैसे तो केला लोग कभी भी खा लेते हैं लेकिन केला खाने का वास्तव में सही समय क्या है ये बहुत से लोगों को नही पता है।

right-time-to-eating-banana सुबह के नाश्ते में केला शामिल करना अच्छा है। लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। © Shutterstock.

न खाएं खाली पेट

सुबह के नाश्ते में केला शामिल करना अच्छा है। लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले के साथ ड्राई फ्रूट्स, सेब और अन्य फलों का भी सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में अम्लीय पदार्थों की मात्रा में कमी आ सके। केले में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दिल के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खाली पेट केला खाना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें – लीची के मौसम में जानें, इस रसीले फल के स्वास्‍थ्‍य लाभ

यह नहीं है सही समय

सुबह खाली पेट केला खाने से भूख मर जाती है। जो शरीर के लिए अच्छा नहीं है। अधिकांश लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं, जबकि ऐसा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में केले खाने से बीमार हो सकते हैं। रात में केले खाने से खांसी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें - स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक है लीची, पर खाने से पहले रखें इन बातों का ध्‍यान

क्‍या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफास्ट के बाद केले का सेवन करना चाहिए। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है। बशर्ते आप ब्रेकफास्ट कर चुके हों। आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली पेट फल खाने से हर किसी को बचना चाहिए। आहार विशेषज्ञ भी मानते हैं कि केवल केला ही नहीं, बल्कि दूसरे फलों को भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source