
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dietitian Shuchita Srivastava
रात को दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
दिनभर की थकान के बाद हर कोई चाहता है कि रात को अच्छी और गहरी नींद आए। लेकिन आजकल तनाव, अनियमित दिनचर्या, देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल और खराब खानपान के कारण लोगों में नींद न आने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इससे जल्दी नींद आती है और शरीर को आराम मिलता है। मेरी मॉम तो बचपन से ही रात में आधा गिलास गुनगुना दूध पिए बिना सोने नहीं देती थी। मुझको तो रात को बिना दूध पिए नींद नहीं आती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता कि रात को दूध पीने से अच्छी नींद आती है? आज इसी के बारे में चर्चा करेंगे।
दूध में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग को आराम देने में मदद कर सकते हैं। National Institutes of Health (NIH) - Melatonin and Sleep की रिसर्च बताती है कि दूध में पर्याप्त मात्रा में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan), कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन पाया जाता है। ट्रिप्टोफैन एक प्रकार का अमीनो एसिड है, जिसका उपयोग शरीर सेरोटोनिन (Serotonin) और मेलाटोनिन (Melatonin) बनाने में करता है। मेलाटोनिन वह हार्मोन है जो शरीर के नेचुरल स्लीप-वेक साइकल को कंट्रोल करता है।
दूध में कैल्शियम होता है।
कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की कंसल्टेंट डाइटिशियन शुचिता श्रीवास्तव के अनुसार, रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने का असर केवल पोषण तक सीमित नहीं है। कई लोगों के लिए यह बचपन से जुड़ी एक सुकून देने वाली आदत होती है। जब कोई व्यक्ति रोज एक ही समय पर गर्म दूध पीकर सोने जाता है, तो उसका दिमाग इसे सोने की तैयारी के संकेत के रूप में पहचानने लगता है। इसे स्लीप रूटीन या स्लीप हाइजीन का हिस्सा माना जाता है। यानी कई बार आराम का एहसास दूध के पोषक तत्वों के साथ-साथ उस आदत की वजह से भी हो सकता है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डाइटिशियन शुचिता कहती हैं- नहीं। कुछ लोगों के लिए रात में दूध पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति का डाइजेशन सिस्टम अलग होता है। अगर किसी व्यक्ति को लैक्टोज इनटॉलरेंस (दूध पचाने में दिक्कत), दूध से एलर्जी, एसिडिटी या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (GERD), बार-बार पेट फूलना और रात में भारीपन महसूस होने की परेशानी होती है, उन्हें रात को सोने से पहले दूध पीने से बारे में डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
अगर आप सोने से पहले दूध पीना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। नीचे इसकी जानाकरी दी गई है।
यदि आपकी नींद नियमित रूप से खराब रहती है, तो केवल दूध पर निर्भर रहना समाधान नहीं है। डाइटिशियन कहती हैं कि अच्छी नींद के लिए कुछ आदतें ज्यादा असरदार साबित होती हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैः
Disclaimer: रात को दूध पीने से अच्छी नींद आएगी या नहीं, यह मुख्य रूप से व्यक्ति के खानपान, लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। अगर आप रात को दूध पीकर सोने की प्लानिंग बना रहे हैं तो पहले इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।