
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 23, 2023 9:17 PM IST
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें अक्सर घी और तेल या फिर फ्राइड चीजों को खाने से मना किया जाता है क्योंकि इससे फिर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक, अगर देसी घी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। अगर सही मात्रा में आप घी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन में भी लाभ देखने को मिलेंगे और साथ ही आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल पर भी कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं देसी घी का सेवन करने से जुड़े कुछ मुख्य फैक्ट्स के बारे में।
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक, अगर आप घी का सेवन केवल पर्याप्त मात्रा में करते हैं तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल प्रभावित नहीं होगा और आपको शरीर के लिए भी कई सारे लाभ मिलेंगे जैसे मसल्स और हड्डियों का मजबूत होना और स्किन क्वालिटी में सुधार होना आदि। आइए जानते हैं घी से जुड़े फायदों के बारे में:
घी ब्यूटीरिक एसिड का एक अच्छा स्रोत होता है। यह एक फैट का प्रकार होता है जो इन्फ्लेमेशन को कम करने में सहायता करता है। इससे पाचन में भी काफी लाभ मिलता है।
घी में इस एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और रिसर्च के मुताबिक इस एसिड का सेवन करने से कैंसर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी स्थिति में मदद मिल सकती है।
घी का सेवन करने से आपके बीटा कैरोटीन लेवल में सुधार देखने को मिल सकता है। यह विटामिन ए का एक शुरुआती बिंदु होता है। विटामिन ए आंखों, स्किन और इम्यूनिटी के लिए जरूरी होता है।
घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो इंफ्लेमेशन को तो कम करते ही हैं साथ में यह दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी कम करते हैं। कोलेस्ट्रोल के मरीज भी अपने डॉक्टर से राय लेने के बाद एक सीमित मात्रा में रोजाना घी का सेवन कर सकते हैं। इसका प्रभाव आपको बीपी जैसी बीमारियों में भी नहीं देखने को मिलेगा।
लवनीत बत्रा के मुताबिक, A2 देसी गाय का घी का सेवन करने से आपको सामान्य घी का सेवन करने के मुकाबले ज्यादा लाभ मिल सकते हैं इसलिए आपको A2 देसी गाय के घी का सेवन करना चाहिए। यह एकदम शुद्ध घी होता है और इसमें मिलावट नहीं होती है। यह सीधे गाय के दूध का बना हुआ घी ही आपको प्राप्त होता है। इसमें A2 बीटा कैसिन होता है जोकि एक तरह का प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन केवल कुछ ही भारतीय गायों और कुछ अन्य पशुओं के दूध जैसे भैंस, बकरी, ऊंटनी और भेड़ में मौजूद होता है। अगर आपको सही घी का चुनाव करना है तो A1 के मुकाबले A2 दूध से बने घी का सेवन करें।
निष्कर्ष: अगर आप घी का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा में करते हैं तो आपको इससे कोई दिक्कत नहीं होने वाली है और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इससे आपको केवल शरीर के लिए फायदेमंद लाभ ही लाभ मिलेंगे।
View this post on Instagram