क्या डेली चाय और कॉफी पीने की आदत भी ब्लड प्रेशर को बढ़ा रही है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए सच

क्या आपके चाय या कॉफी पीने की आदत ही आपके ब्लड प्रेशर लेवल को लगातार बढ़ा रही है और क्या इन समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए इन का सेवन पूरी तरह से बंद करना ही एक विकल्प बचता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 19, 2026 6:53 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Anshul Singh

चाय और काफी हमारी जिंदगी का वह हिस्सा बन चुकी है, जो कभी छूटते नहीं छूटती है। दिन की शुरुआत हो, ऑफिस का काम हो या फिर कोई भी परेशानी आए सबसे पहले हम चाय या कॉफी की तरफ ही भागते हैं। कुछ लोगों के सर दर्द की दवा भी यही होती है। इन आदतों को तवज्जो देते देते हम यह भूल जाते हैं कि यह हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कैफीन लेने की यह आदत ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकती है।आइए समझते हैं कैसे? डॉ. अंशुल सिंह, टीम लीडर क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स डिपार्टमेंट आर्टेमिस हॉस्पिटल्स ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि जो लोग किस ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं, उससे उनका ब्लड प्रेशर कैसे प्रभावित होता है। अगर आपको भी चाय पीना पसंद है, तो दी गई जानकारी आपके काफी काम आ सकती है।

कैफीन कैसे बीपी को प्रभावित करती है ?

चाय और कॉफी में कैफीन नाम का कंपाउंड होता है जो कि हमारे शरीर को एक्टिव बनता है। कैफीन रक्त वाहिकाओं को संकरा करता है और दिल को अधिक सक्रिय बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इस बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं कि कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है और इसलिए कई बार लो बीपी के दौरान कॉफी आदि पीने की सलाह दी जाती है और हाई बीपी के मरीजों को कॉफी का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

हालांकि, जो लोग नियमित रूप से चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, उनके शरीर में समय के साथ कैफीन के प्रति सहनशीलता विकसित हो जाती है, जिससे इसका असर कुछ हद तक कम हो सकता है। कुछ लोगों पर भले ही असर ना डालें लेकिन जिन्हें पहले से ही हाई बीपी की शिकायत है उनके लिए कैफीन नुकसानदायक साबित हो सकती है।

चाय-कॉफी पीना कब बीपी बढ़ाता है

ऐसा नहीं है कि आपने एक कप चाय या कॉफी पी और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, ऐसा तो सिर्फ तब हो सकता है जब आपको बीपी की समस्या पहले से ही बहुत गंभीर हो। लेकिन अगर कोई व्यक्ति दिन में बहुत बार चाय या कॉफी पीता है और एक बार में भी ज्यदा मात्रा में पीता है, तो ऐसी आदतों के कारण धीरे-धीरे कैफीन उसके शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है और धीरे-धीरे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

ऐसे में इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि चाय-कॉफी में मौजूद सिर्फ कैफीन से ही खतरा नहीं है बल्कि इनमें इस्तेमाल किया जाने वाला दूध में मौजूद फैट और चीनी शरीर का वजन बढ़ने के कारण बन सकते हैं। इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं, उनका वजन भी बढ़ सकता है और मोटापा भी हाई बीपी का एक बड़ा जोखिम है।

तो क्या चाय-कॉफी छोड़ना ही विकल्प है?

अगर आपको लगता है कि बीपी कंट्रोल रखने या या हाइपरटेंशन की समस्या विकसित होने से बचने का तरीका एकमात्र चाय व कॉफी छोड़ना ही है तो ऐसा नहीं है। आपको चाय या कॉफी पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि आप सीमित मात्रा में कैफीन ले सकते हैं। अगर आप एक दिन में कम दूध और चीनी वाली चाय या कॉफी एक या दो कप पी लेते हैं, तो यह सुरक्षित सीमा है।

सिर्फ चाय-कॉफी कंट्रोल करने से नहीं चलेगा काम

गौर करने वाली बात यह भी है कि सिर्फ चाय और काफी कम पीना इकलौता हाई बीपी का कारण नहीं है। इसके अलावा आपको और भी कई चीजों में सुधार लाना होगा जैसे -

  • रोजाना पर्याप्त नींद लें
  • रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
  • शराब या धूम्रपान बंद करें
  • संतुलित और कम नमक वाली डाइट लें
  • मानसिक तनाव को कंट्रोल रखें

आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे सुरक्षित सुझाव यह है कि अगर आपको हाई बीपी की शिकायत है तो आप कैफीन इनटेक को लेकर अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल हाई बीपी की समस्या से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source