शायद आप नहीं जान‍ते कि कैंसर से भी बचा सकती है फूलगोभी, जानें इसके फायदे

ब्रिटिश शोधकर्ताओं के मुताबिक फूलगोभी के सेवन से कैंसर के खतरे को रोका जा सकता है, इसमें मौजूद कई तरह के पोषक तत्व नयी कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 8, 2019 11:30 AM IST

सर्दियों में मिलने वाली मौसमी सब्जियों में से एक है फूलगोभी। फूलगोभी न केवल खाने में स्‍वादिष्‍ट होती है, बल्कि इससे सब्‍जी के साथ परांठे भी बनाए जा सकते हैं। भारतीय परिवारों में तो गोभी के परांठे बहुत स्‍वाद से खाए जाते हैं। पर शायद आप नहीं जानते कि सब्‍जी और परांठों वाली लजीज गोभी कैंसर के खिलाफ लड़ने में भी आपकी मदद करती है। हाल ही में हुए एक शोध में यह खुलासा किया गया है।

यह भी पढ़़े़ें - पिता राकेश रोशन के लिए रितिक ने लिखी भावनात्‍मक पोस्‍ट, इस घातक बीमारी की करवा रहे हैं सर्जरी

क्यों खाएं गोभी

खान-पान में अनियमितता और अधिक एल्कोहल व धूम्रपान इस रोग के होने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। अगर आप भी कैंसर जैसी घातक बीमारी से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से फूल गोभी का सेवन करना चाहिए। यह कहना है ब्रिटिश शोधकर्ताओं का। उनके अनुसार फूलगोभी की एक खास किस्म, कैंसर और दूसरी जानलेवा बीमारियों को भी आपसे दूर रखने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें – क्‍यों आम होती जा रही है कैंसर की बीमारी ? क्‍या कहते हैं दुनिया भर के शोध

क्या कहते हैं शोध

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट ऐंग्लिया के शोधकर्ताओं ने 26 साल तक शोध करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि फूलगोभी कैंसर व दूसरी जानलेवा बीमारियों से दूर रखने में कारगर है। शोधकर्ताओं ने लंबे शोध के बाद उन्होंने फूलगोभी को कैंसर व अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाने में सक्षम पाया है। फूलगोभी में ग्लूकोरैफैनिन की प्रचुर मात्रा होती है, जो कई दवाओं से ज्यादा कारगर है।

यह भी पढ़ेें – खाने में इन सात फूड्स को रखें साथ, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

गोभी में मौजूद पोषक तत्व

गोभी में जिंक, मैग्‍नीशियम, मैन्‍गनीज, फास्‍फोरस और सेलेनियम तथा सोडियम जैसे लाभकारी तत्‍व होते हैं। इसके अलावा जिंक भी होता है जो नयी कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और साथ ही शरीर की मरम्‍मत में भी मदद करता है। इसमें मौजूद सेलेनियम प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें - झटपट बनाएं ब्रेड पिज्जा , बच्चों ही नहीं बड़ों को भी आएगा पसंद

कोलोन कैंसर

गोभी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें ग्लूकोरैफैनिन भी होता है जो पेट में कैंसर की समस्या पैदा करने वाले तत्व को खत्म कर कैंसर के खतरे को कम करता है।

प्रोस्टेट कैंसर

गोभी के सेवन से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है खासकर प्रोस्टेट क्षेत्र में जिससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। गोभी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं जो की फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और कैंसर के खतरे को कम करता है।

यह भी पढ़ें – अगर आप भी रेगुलर कॉफी पीते हैं, तो ये सात फैक्‍ट जरूर जान लें

स्तन कैंसर

गोभी में फाइटो केमिकल्स  जैसे सलफोराफेन,इनडोल-3- कार्बिनॉल होता है जो स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। यह महिलाओं के स्तनों में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है।

सर्वाइकल कैंसर

गोभी के सेवन से सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम होता है क्योंकि इसमें फाइटो केमिक्लस, प्लांट स्टेरॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का मेल होता है। यह सारे तत्व महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

ओवरी का कैंसर

ओवरी के कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं लेकिन आप गोभी के सेवन से इससे बच सकते हैं। ओवरी के कैंसर का खतरा उन महिलाओं में ज्यादा होता है जिनके बच्चे नहीं होते हैं। ऐसे में हार्मोन रिपेल्समेंट थेरेपी या दवाओं की मदद से भी इससे बच सकते हैं।

ब्लैडर कैंसर

गोभी शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालती है और कैंसर से बचाती है। इसमें मौजूद सल्फोरेन, ग्लूकोसिनोलेट्स, क्रेबिन, इन्डोल-3 कारबिनोल, आयसोथायोसाइनेट्स जैसे विशेष फाइटो-केमिकल्स पाए जाते हैं। जो महिलाओं में गर्भाशय कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।

यह भी पढ़ें - सर्दियों में कहीं आप भी तो नहीं करते ये पांच गलतियां ?

रक्त कोशिकाओं की क्षति रोके

गोभी में सल्फर से जुड़े तत्व होते हैं जो कैंसर से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं, हड्डियां मजबूत बनाते हैं और रक्त की कोशिकाओं की क्षति रोकते हैं। इसके नियमित सेवन से आप शारीरिक रुप से काफी मजबूत बनेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source