
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 30, 2025 1:58 PM IST
Benefits of Eating Curd And Peanuts: सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में गर्म तासीर वाली चीजों की अहमियत बढ़ जाती है, जिसमें से एक महत्वपूर्ण चीज है मूंगफली। सर्दियों के दिनों में मूंगफली खाना बेहद फायदेमंद होता है और यह बेहद स्वादिष्ट भी होती है। मूंगफली से शरीर तो गर्म रहता ही है साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को अन्य कई फायदे मिलते हैं। वैसे तो अक्सर लोग सर्दियों में भुनी हुई मूंगफली या मूंगफली से बनी मिठाइयों और व्यंजनों का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मूंगफली से दही भी तैयार की जा सकती है। मूंगफली से बनी दही एक हेल्दी, पौष्टिक और खासतौर पर वीगन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती है। तो चलिए आज जानते हैं मूंगफली की दही का सेवन करने के लाभों के बारे में।
मूंगफली से बनी दही में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ-साथ पाचन और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है, जिससे आपको एक नहीं अनेक लाभ मिलते हैं। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को इस बारे में अभी तक भी जानकारी नहीं है कि दही और मूंगफली को एक साथ खाया जा सकता है।
मूंगफली की दही आंतों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह एक हल्का और आसानी से पचने वाला फूड है, जो आंतों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। इसके नियमित सेवन से दस्त, कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत मिल सकती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर रहता है, उनके लिए यह दही एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। अगर आपको भी पाचन क्रिया से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो इसका सेवन करना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
अगर आप सर्दियों में थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस करते हैं, तो मूंगफली की दही आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। यह दही लंबे समय तक पेट भरा रखने के साथ-साथ दिनभर एक्टिव रहने में मदद करती है। सर्दियों में अक्सर कमजोरी व थकान महसूस होती रहती है, जिससे निपटने के लिए दही और मूंगफली का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है।
शरीर की सही से विकास और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। मूंगफली की दही प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है, जिससे कमजोरी कम होती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी होने से बचाने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
मूंगफली की दही में मौजूद जरूरी विटामिन और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। बेहतर पाचन के कारण शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित कर पाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया को सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित नहीं हो पाती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।