क्‍या आप जानते हैं सेहत के लिए बहुत जरूरी इस विटामिन के बारे में?

विटामिन K  न सिर्फ बोन हेल्‍थ के लिए जरूरी है, बल्कि यह ब्‍लड में क्‍लॉटिंग की प्रक्रिया के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर शरीर को गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 14, 2019 3:24 PM IST

अमूमन महिलाओं में तीस वर्ष की उम्र के बाद बोन हेल्‍थ वीक होने लगती है। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्‍हें चोट लगने पर एक बार ब्‍लीडिंग शुरू हो तो थमने का नाम ही नहीं लेती है। यह दोनों ही विटामिन K (Vitamin K benefits) की कमी के संकेत हैं । अगर अपने दैनिक आहार में इसे शामिल न किया जाए तो गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप भी इस जरूरी विटामिन (Vitamin K benefits) और उसके स्रोतों के बारे में जान लें।

क्‍या है विटामिन K 

विटामिन के (Vitamin K benefits) वसा में घुलनशील विटामिन हैं। शरीर में यह विटामिन कुछ प्रकार के प्रोटीनों के पूर्ण संश्लेषण में सहायक होता है, जो रक्त को थक्का बनाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा विटामिन K की सहायता से ही शरीर अस्थियों तथा अन्य ऊतकों में कैल्सियम के बन्धन (बाइण्डिंग) को नियन्त्रित करता है। आरम्भिक चिकित्सीय शोधों से पता चला है कि विटामिन K ' की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकतीं हैं जिससे ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) की प्रबल सम्भावना हो जाती है। साथ ही धमनियों एवं अन्य मृतु ऊतकों की कैल्सीकरण को बढ़ावा मिलता है।

क्‍यों जरूरी है विटामिन K

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन के (Vitamin K benefits) का सेवन करना जरुरी होता है। बाकि विटामिन और मिनरल की तरह शरीर को विटामिन के की भी जरुरत होती है। अगर शरीर में विटामिन के की कमी हो जाती है तो हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन के का सेवन करना जरुरी होता है। विटामिन के की कमी को दूर करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है।

विटामिन K के प्रमुख स्रोत

विटामिन K सबसे ज्‍यादा पालक में पाया जाता है। 100 ग्राम पालक में 483 एमसीजी विटामिन K होता है। इसलिए बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें। एवोकाडो भी विटामिन K रिच फूड माना जाता है। 100 ग्राम एवोकाडो में 21 एमसीजी विटामिन के होता है। इसके अलावा कीवी,  अनार और हरी मटर में भी विटामिन K पाया जाता है। जरूरी है कि आप अपने आहार में हर रोज इनमें से कम से कम एक फूड को जरूर शामिल करें।

महिलाओं के लिए बेस्‍ट है मेडिटेरेनियन डाइट, जानें इसके फायदे

ये दस फायदे बना देते हैं ऑलिव ऑयल को अन्‍य तेलों से बेहतर

बोन हेल्‍थ को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा आपका RO वाला पानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source