Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सेब एक ऐसा फल है, जो सालों भर मिलता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। सेब में मौजूद अनगिनत फायदों के बारे में जानें...
1 सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम एवं आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। शरीर में खून की कमी है, तो कुछ दिन सेब खाएं। आयरन की कमी दूर होगी।
2 इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसमें जीरो कैलोरी और ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। ऐसे में मोटापे से परेशान हैं, तो सेब खाने से वजन कम होगा।
3 मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी अल्जाइमर से बचे रहने के लिए प्रतिदिन सेव का जूस पिएं। एक शोध के अनुसार, सेब मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है, जिससे अल्जाइमर नहीं होता है।
प्रेगनेंट हैं तो जरूर खाएं सेब, होंगे ये फायदे
4 सेब ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है। इसके छिलके में फेनोलिक कंपाउंड नाम का यौगिक होता है, जो धमनियों में जमी गंदगी को साफ करके खून के प्रवाह को बेहत बनाता है।
5 कब्ज और दस्त से परेशान हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर शरीर में मौजूद पानी को सोख लेता है, जिससे कब्ज और दस्त की समस्या से आसानी से छुटकारा मिलता है।
6 सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। शोध की मानें तो एंटीऑक्सीडेंट्स मोतियाबंद के होने की संभावनाओं को 15 प्रतिशत तक कम करता है।
7 हर दिन एक सेब खाने से लगभग 28 प्रतिशत तक डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं। रोजाना दो सेब खाएं, डाइबिटीज की संभावना कम हो जाएगी।
खाली पेट खाएंगे 1 सेब, तो इन बीमारियों से होगा बचाव
8 यह कई तरह के कैंसर जैसे पेट, स्तन, लिवर आदि से बचाव करता है। एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन इसके सेवन से कैंसर की आशंका 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसमें मौजूद कैंसररोधी तत्व शरीर में मौजूद कोशिकाओं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते हैं।
9 सेब को प्रतिदिन चबा-चबा कर खाने से दांतों और मसूढ़ों को मजबूती मिलती है। इससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते, जिससे आप मुंह में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।
10 गुर्दे में होने वाली पथरी की समस्या को सेब खाकर दूर किया जा सकता है। साथ ही इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है।