Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हरदम रहते हैं थके-थके, कहीं विटामिन बी12 की कमी तो नहीं ?

विटमिन बी-12 हमारी कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन डीएनए को बनाने और उनकी मरम्मत में सहायता करता है। यह ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड और न‌र्व्स के कुछ तत्वों की रचना में भी सहायक होता है।

हरदम रहते हैं थके-थके, कहीं विटामिन बी12 की कमी तो नहीं ?
जो लोग लम्बे समय से शराब का सेवन करते आ रहे हों, उनमें भी होती है विटामिन बी12 की कमी। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : September 13, 2018 5:35 PM IST

विटामिन हमारे आहार के महत्वपूर्ण घटक हैं। शरीर को ठीक से काम करने के लिए विभिन्न विटामिंस की जरूरत होती है। इनमें विटामिन बी12 का महत्वपूर्ण स्थान है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार, भारतीय जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा विटामिन बी12 की कमी से परेशान है। विटामिन बी12 तंत्रिका ऊतकों के समुचित कार्य, स्वास्थ्य, मस्तिष्क की प्रक्रियाओं और लाल रक्त कोशिकाओं के लिए आवश्यक आठ विटामिन बी में से एक है। यह डीएनए, आरएनए और न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में भी मदद करता है।

क्या होता है विटामिन बी की कमी से

इस विटामिन की लंबे समय तक कमी होने पर एनीमिया, थकान, याद्दाश्त में कमी, मिजाज बिगड़ना, चिड़चिड़ापन, झुनझुनी या हाथ-पैरों में अकड़न, दृष्टि दोष, मुंह के छालों, कब्ज, दस्त, मस्तिष्क संबंधी बीमारियां और बांझपन जैसी की समस्याएं प्रकट हो सकती हैं। हालांकि, डायट में कुछ खास चीजों को शामिल करके बी12 की कमी की भरपाई की जा सकती है। इसे भी पढ़ें- काबुली चने के फायदे जानेंगे, तो आज से ही कर देंगे खाना शुरू

Also Read

More News

किसको विटामिन बी12 की कमी हो सकती है

- 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग।

- जो लोग शाकाहारी हैं।

- वो बच्चे जो दूध पीकर पलते हैं और जिनकी मां शाकाहारी होती है।

- कोई ऐसी बीमारी होना जो पाचन पर बुरा असर डालती हो।

- वो लोग जिनकी जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) सर्जरी हुई हो।

- कुपोषण से पीड़ित लोग।

- जो लोग लम्बे समय से अत्यधिक शराब का सेवन करते आ रहे हों।

क्यों जरूरी है विटामिन बी 12

विटमिन बी-12 हमारी कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन डीएनए को बनाने और उनकी मरम्मत में सहायता करता है। यह ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड और न‌र्व्स के कुछ तत्वों की रचना में भी सहायक होता है। हमारी लाल रक्त कोशिशओं का निर्माण भी इसी से होता है। यह शरीर के सभी हिस्सों के लिए अलग-अलग तरह के प्रोटीन बनाने का भी काम करता है। इसे भी पढ़ें- दिल के लिए हेल्दी है केसर वाला दूध, पीकर जरूर देखें

किन चीजों में होता है विटामिन बी 12

शरीर में विटमिन बी-12 की कमी न हो इसके लिए शाकाहारी लोगों को दूध, दही, पनीर, चीज, मक्खन, सोया मिल्क या टोफू का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। बी-12 मुख्यत: मिट्टी में पाया जाता है इसलिए यह जमीन के भीतर उगने वाली सब्जियों जैसे-आलू, गाजर, मूली, शलजम, चुकंदर आदि में भी आंशिक रूप से पाया जाता है। इसके अलावा मल्टीग्रेन ब्रेड और प्रोटीन पाउडर भी इसके अच्छे स्रोत हैं। यदि एक किलोग्राम आटे में 100 ग्राम के प्रोटीन पाउडर मिला दिया जाए तो इससे व्यक्ति को विटमिन बी-12 का पोषण मिल जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जो लोग नॉन-वेज खाते हैं, वे अंडा, मछली, रेड मीट, चिकेन और सी फूड से विटमिन बी-12 भरपूर मात्रा में पा सकते हैं। हां, इनका अधिक सेवन करने से बचें, क्योंकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ सकता है, जो नुकसानदेह साबित होता है। ऐसे में नॉनवेज का सेवन सीमित और संतुलित मात्रा में ही करें।

About the Author

... Read More