
Also Read
वेज फूड अच्छा है या नॉनवेज फूड, ये बहस सदियों से चलती आ रही है। इनका सेवन करने वाले लोगों के अपने तर्क और वितर्क हैं। आमतौर पर नॉनवेज फूड खाने वालों का यह तर्क होता है कि वेजिटेरियन लोगों में पोषण की कमी होती है, क्योंकि पौधों पर आधारित भोजन से उन्हें सभी प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और खासकर प्रोटीन नहीं मिल पाता। फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के दीवानों का फोकस प्रोटीन रिच डाइट पर ज्यादा होता है। ऐसेे में अधिकांश लोग यह सोचते हैं कि उनकी आवश्यकता के अनुसार वेजिटेरियन फूड से उन्हें पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलेगा। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. वरलक्ष्मी यनमन्द्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर प्रोटीन के जुड़े मिथ्यों के बारे में बताया है। क्या हैं ये मिथ और क्या है सच्चाई, आइए जानते हैं।
शाकाहारी भोजन से जुड़ा सबसे बड़ा और गलत मिथ है कि इसमें भरपूर प्रोटीन नहीं होता। डॉ. वरलक्ष्मी के अनुसार यह मिथ पूरी तरह से गलत है। क्योंकि वेजिटेरियन फूड में 80% तक प्रोटीन होता है। दालें, सीड्स, अनाज, नट्स सभी प्रोटीन से भरे होते हैं। नट्स और साबुत अनाज प्रोटीन से लबालब होते हैं।
ये बात सही है कि शाकाहारी भोजन से मिलने वाला सारा प्रोटीन संपूर्ण नहीं होता। लेकिन आपका शरीर तब तक संपूर्ण प्रोटीन बनाने में सक्षम है, जब तक आप विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खाते हैं, जिनमें आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। सोया और क्विनोआ से आपको कंप्लीट प्रोटीन मिलता है।
सबसे बड़ा मिथ है कि शाकाहारी भोजन में प्रोटीन कम होता है। डॉ. वरलक्ष्मी के अनुसार जो शाकाहारी लोग दिन में दो से तीन बार पौष्टिक आहार करते हैं, उनमें प्रोटीन की कमी होने की कोई संभावना नहीं होती। शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन उन्हें आसानी से शाकाहारी भोजन से मिल जाता है।
कुछ लोग सोचते हैं कि पर्याप्त प्रोटीन के लिए उन्हें दिन के हर मील में प्रोटीन से भरपूर खाने की जरूरत होती है। लेकिन ऐसा सोचना पूरी तरह से सही नहीं है। आंतों के लिए प्रोटीन को पचा पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए प्रोटीन का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आपको नाश्ते में प्रोटीन कम मात्रा में खाना चाहिए। बाकि दोनों मील्स में इसका सेवन करें।
प्रोटीन खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1. जब आपकी आंत ठीक से काम नहीं करती तो वो प्रोटीन को अच्छी तरह से पचा नहीं पाती है।
2. गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को प्रोटीन की जरूरत ज्यादा होती है।
3. नॉनवेज फूड के मुकाबले वेजिटेरियन फूड के सेवन से आपकी मसल्स बनने में समय लगता है।
4. सबसे जरूरी आप भोजन में कौन से पोषक तत्व अवशोषित करते हैं ये आपके पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। इसलिए अपने पाचन तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान दें।
View this post on Instagram