
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 13, 2024 1:56 AM IST
Ways to control high blood sugar levels: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए लोगों को कई तरह की बातों का ख्याल रखना पड़ता है। शुगर लेवल अगर अनियंत्रित हो जाए तो इससे कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती हैं। डायबिटीज की समस्या आज केवल अधिक उम्र वाले या अधिक वजन वाले लोगों को ही नहीं होती बल्कि आज युवाओं और कम उम्र के लोगों में भी डायबिटीज की समस्या काफी अधिक देखी जा रही है। दवाओं का सेवन करने और कई तरह की सावधानियां बरतने के बाद भी कई बार लोगों का ब्लड शुगर लेवल बहुत हाई रहता है। ऐसे में लोगों को इन 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए। पढ़ें आसानी से ब्लड शुगर कंट्रोल करने के उन्हीं 3 नियमों के बारे में यहां-
कुछ लोग डायबिटीज को मैनेज करने के लिए शक्कर खाना और मीठी चाय पीना तो पूरी तरह बंद कर देते हैं लेकिन, डाइट से जुड़ी कुछ गलतियां उनका ब्लड शुगर लेवल कभी भी कम नहीं होने देतीं। ये गलतियां करने से बचें-
सुबह नाश्ते में खायी जाने वाली व्हाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड खाना पूरी तरह से बंद कर दें। इनमें मैदा और नकली रंग-फ्लेवर्स मिलाए जाते हैं जो आपका शुगर लेवल बढ़ा देते हैं।
घर में बने डीप फ्राइड फूड्स भी संभलकर खाएं। भले ही उनमें बेकिंग सोडा या प्रीजर्वेटिव्स ना हों। लेकिन, अधिक ऑयली फूड्स खाने से शुगर लेवल और मोटापा दोनों बढ़ सकता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए आप नियमित एक्सरसाइज करें और योगासनों का अभ्यास करें। खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए रोजाना सुबह वॉक करें।
डाइट और एक्सरसाइज के अलावा डायबिटीज कंट्रोल में हेल्दी डायबिटीज की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों को छोड़ दें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। इसके लिए ये काम करें-
रोजाना 8 घंटें की नींद सोएं।
तनाव महसूस हो रहा हो तो उसे कंट्रोल करना सीखें।
प्रोसेस्ड फूड खाने, देर रात खाना खाने और खाना खाकर तुरंत सोने से बचें।