Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
गर्मियां अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में इस मौसम में लोगों को खीरा खाना काफी पसंद होता है। दरअसल, खीरा पानी से भरपूर होता है, जो हेल्थ के लिहाज से कई तरह से फायदेमंद होता है। खीरा खाने से न सिर्फ मसल्स को बल्कि नसों को भी एनर्जी मिलती है। खीरे में मौजूद गुणों से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी भी दूर हो जाती है। वैसे तो गुणों से भरपूर खीरे को कई मायनों में हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खीरा खाने से तब हेल्थ को नुकसान पहुंचता है, जब हम खीरे के साथ उन चीजों का सेवन करने लगते हैं, जिनके कॉम्बिनेशन से असल में हमें बचने की जरूरत होती है। ये चीजें कौन सी हैं, और हमें किस तरह का नुकसान पहुंचा सकती हैं, चलिए जान लेते हैं।
आमतौर पर ज्यादातर लोग खीरे और टमाटर को सलाद के रूप में एक साथ खाना पसंद करते हैं। हेल्थ के लिहाज से देखा जाए तो, यह कॉम्बिनेशन बिलकुल भी परफेक्ट नहीं है। इन दोनों को एक साथ डाइजेस्ट करने का तरीका अलग होता है। इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यह दोनों चीजें एक साथ शरीर में अम्लीय पीएच को डिसबैलेंस कर देती हैं। जिसके बाद पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो खीरे के साथ मूली खाना पसंद करते हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। दरअसल दोनों को एक साथ खाने से हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। खीरे में मौजूद एस्कॉर्बिक विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। वहीं मूली को साथ में खाने से इस प्रोसेस में रूकावटे होने लगती हैं। इसलिए खीरे के साथ मूली खाने से बचने की नसीहतें दी जाती हैं।
दूध या दूध से बनी चीजों के साथ खीरे का सेवन वाकई जानलेवा हो सकता है। इससे डाइजेशन सिस्टम में परेशानी खड़ी हो सकती है, और यूरिन में रुकावट की शिकायत भी झेलनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं ये दोनों कॉम्बिनेशन उल्टी और दस्त के कारण भी बन सकते हैं।
खीरे में लगभग 95 फीसदी पानी की मात्रा होती है। इसमें अनगिनत पोषक तत्वों के अलावा सिलिका, विटामिन सी और के, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसमें 97 फीसदी पानी होने की वजह इसके सेवन एक तुरन बाद पानी नहीं पीना चाहिए। वरना आप इसके पोषक तत्वों से वंचित रह सकते हैं।
निष्कर्ष: अगर आप चाहते हैं, कि खीरे में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर तक पहुंच पाएं तो उसके साथ कच्ची सब्जियों और फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
Follow us on