जानें, किन सब्जियों के पत्तों को फेंकने में नहीं, खाने में है लाभ

इंग्लैंड की लिसेस्टर यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, हरी सब्जियों के पत्ते खाने से शुगर के खतरे को 14 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 2, 2018 5:58 PM IST

हरी पत्तेदार सब्जियां हमें हर तरह से पोषण देती हैं। लोग अक्सर सब्जियों की पत्तियों को इस्तेमाल करने की बजाय फेंक देते हैं। इन पत्तियों में मैग्नीशियम और कैल्शियम भारी मात्रा में मौजूद होती हैं। इंग्लैंड की लिसेस्टर यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, हरी सब्जियों के पत्ते खाने से शुगर के खतरे को 14 फीसदी तक कम किया जा सकता है। जानिए, किन सब्जियों की पत्तियां होती हैं सेहत के लिए फायदेमंद।

पालक

पालक लगभग हर घर में खाई जाती है। गर्भावस्था के दौरान और साथ ही उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है, जिनको एनीमिया की शिकायत है। इसमें बहुत सारा आयरन पाया जाता है। इसके डंठल और पत्तियों दोनों में ही बहुत सारा आयरन पाया जाता है, तो जब भी पकाएं तो इसका डंठल अलग न करें।

स्टैमिना हो रहा है कम, तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

सरसों का साग

हरी सब्जियों के पत्ते की बात करें तो सरसों की पत्तियों में काफी मात्रा में विटामिन होता है। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाकर गठिया रोग और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।

सूपरफूड ब्रोकली

ब्रोकली में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसे खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती है।

18 से 25 वर्ष की उम्र में जरूर करें शामिल ये पौष्टिक तत्व, फॉलो करें ये डायट चार्ट

गोभी

गोभी के पत्ते भी लोग फेंक देते हैं। इसमें कैल्शियम और आयरन काफी होता है। इन पत्तियों में जितनी मात्रा में कैल्शियम होता है, उतना किसी दूसरी सब्जी में नहीं होता। इसकी पत्तियां फाइबर का भी अच्छा सोर्स होती हैं। इसकी पत्तियों को खाने से एक ओर जहां हड्डियां मजबूत होती हैं, वहीं इससे पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी कारगर है।

शलजम

शलजम की पत्तियों में विटामिन ए और के, मिनरल, अमीनो एसिड, कैरोटीन और ल्यूटीन पाया जाता है। शलजम के छोटे-छोटे पत्तों को काटकर लोहे की कड़ाही में बनाने से आयरन मिलता है। इसकी पत्तियों को किसी दूसरी सब्जी के साथ मिलाकर पकाने से उसका कड़वापन दूर होता है। सलाद के रूप में शलजम की पत्तियों का खाने से बहुत लाभ मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source