Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्रि व्रत में ज्यादा नहीं बस खाएं ये 3 फल, नहीं आएगी कमजोरी

Navratri Mai Konse Fal Khaye: अगर आप नवरात्रि में व्रत रखने वाले हैं तो इन 3 फलों को अपने घर ले आएं। इन्हें सही तरीके से खाने से आप व्रत में भी एनर्जेटिक फील कर सकते हैं।

नवरात्रि व्रत में ज्यादा नहीं बस खाएं ये 3 फल, नहीं आएगी कमजोरी
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Vidya Sharma |Published : March 17, 2026 5:25 PM IST

Fast Mai Konsa Fruit Khane Se Energy Aati Hai: नवरात्रि शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और आप में से कई लोगों ने सोच लिया हो कि वह पहला व लास्ट व्रत रखेंगे या फिर पूरे 9 दिन। नवरात्रि का व्रत केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यही वह समय है जब आप फास्टिंग के जरिए शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को आराम देने का काम कर सकते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक उपवास रखा जाए तो शरीर में कमजोरी, चक्कर, थकान और लो एनर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप व्रत के दौरान पूरी तरह भूखे न रहें।

आमतौर पर सभी लोग व्रत के दौरान फलाहार करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि जो फल आप खा रहे हैं वह एनर्जी भी दें। जी हां, और हम चाहते हैं कि व्रत के दौरान अपने शरीर में थोड़ी भी कमजोरी न हो। इसलिए आज हम आपको इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा के बताए 3 ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें फास्ट में खाने से आपको पूरे दिन ताकत मिलेगी और भूख भी कम लगेगी। तो फिर देर कि बात की है, आइए इन फलों का नाम जानें ताकि आप नवरात्रि पर इन्हें घर लाना न भूलें।

तुरंत एनर्जी देगा केला

व्रत के दौरान सभी को केला खाना चाहिए। यह बहुत ही आसानी से मिल भी जाता है और इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल शुगर इसे डायबिटीज के मरीजों के खाने लायक भी बनाती हैं। साथ ही केले में पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है। साथ ही हाई फाइबर होने की वजह से यह हमारे पेट को लंबे समय तक भरा-भरा फील कराता है।

Also Read

More News

सेब से मिलेगी भरपूर ताकत

अगर आपको केला नहीं पसंद है तो सेब भी खा सकते हैं। सेब को पावर फ्रूट भी कहा जाता है और हम सभी बचपन से यह सीखते आ रहे हैं कि एन एप्पल अ डे कीप्स डॉक्टर अवे। जिसका मतलब है कि रोजाना एक सेब खाने से आप बीमार नहीं होते हैं और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब में मौजूद पेक्टिन नाम का फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। कई रिसर्च बताती हैं कि सेब खाने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है, जिससे व्रत में चक्कर आने की संभावना कम होती है।

खून और स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है अनार

अनार के दाने भले ही छोटे होते हैं, लेकिन व्रत के दौरान यह शरीर को अंदर से मजबूत करता है। इसमें भरपूर आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं और थकान और कमजोरी को मिटाते हैं। इसलिए व्रत के दौरान आप एक अनार जरूर खाएं ताकि शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर हो और आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।

व्रत के दौरान फल खाने का सही तरीका क्या है?

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ एक केला या सेब खाने आपको एनर्जी मिल जाएगी तो आप गलत हैं। सिर्फ फल खाना ही काफी नहीं है, बल्कि सही तरीके से खाना बहुत जरूरी होता है। ध्यान दें कि सुबह खाली पेट ज्यादा फल न खाएं, दिन में 2-3 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें साथ ही फलों के साथ पर्याप्त पानी भी पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे। जरूरत हो तो दही या मखाने भी खा सकते हैं। साथ ही अगर अगर आपको डायबिटीज या कोई अन्य बीमारी है, तो फल की मात्रा डॉक्टर की सलाह से ही तय करें।

ये लोग व्रत के दौरान फल खाने में रखें सावधानी?

अगर आपको डायबिटीज या लो ब्लड प्रेशर है, या आप गर्भवती या बुजुर्ग हैं तो व्रत लेने से बचें। ऐसे लोगों को सिर्फ फलों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि संतुलित फास्टिंग डाइट लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।