High Blood Pressure में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, होते हैं कई सारे नुकसान
हाई ब्लड प्रेशर हमारी डाइट और हाई सोडियम से भरपूर फूड्स की वजह से होता है। ऐसी स्थिति में किसी भी बड़े खतरे से बचने के लिए हमें उन चीजों से पहरेज करना चाहिए जो हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ने की वजह होती हैं।
सेहत के लिए सब्जियों को काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि, कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिनमें सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इन सब्जियों के सेवन करते समय उसमें नमक की मात्रा कम कर दें। लेकिन इन सब्जियों में पहले से ही मौजूद हाई सोडियम का लेवल आपको नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है, कि हमें ऐसी कौन सी सब्जियों से बचना चाहिए, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर में न खाएं ये सब्जियां - (High Blood Pressure Diet)
पालक
पालक में हाई सोडियम के भरपूर गुण होते हैं। हालांकि पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसे हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है और इससे कई तरह की डिश तैयार की जाती है। लेकिन हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को पालक खाने से बचना चाहिए। इससे उनके हाई ब्लडप्रेशर का लेवल और भी बढ़ सकता है।
खरबूजा
खरबूजे में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बचना चाहिए। लेकिन फिर आप अगर इसे खाना चाहते हैं, तो इसे कम लो सोडियम वाले फलों से मिलाकर खा सकते हैं।
अचार
थोड़े से अचार खाने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन सात सौ मिलीग्राम से ज्यादा अचार में ज्यादा सोडियम होता है। यह रोज के हिसाब से सोडियम का 30 फीसदी हिस्सा है। हेल्दी ब्लड प्रेशर के लिए कम अचार का सेवन करें।
सॉस और मसाले
सॉस और मसाले खाने में शामिल करने से आपको काफी समस्या हो सकती है। इन दोनों में ही सोडियम की काफी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
टमाटर सूप
पैक्ड टमाटर का सूप हाई सोडियम से भरपूर होता है। इसलिए इससे हर कीमत पर बचना चाहिए। पैक्ड सूप और सब्जियों में काफी नमक होता है। कैन के बजाय ताजी सब्जियां खरीदें और उसका सूप घर पर ही बनाकर पियें।
फैट
फ्राइड और प्रोसेस्ड फ़ूड में अनहेल्दी फैट मौजूद होता है। इसके अलावा इनमें हाई सोडियम की भी काफी ज्यादा मात्रा होती है। फैट को कम करने के लिए लो फैट वाले या स्किम्ड मिल्क पर स्विच करें। फ्राई फूड्स का सेवन बिलकुल न करें।
काजू
काजू में कैलोरी और फैट भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए जो लोग हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं और मोटापे से ग्रस्त हैं या फिर हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, उन्हें काजू से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
कसूरी मेथी
हाई सोडियम की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को मेथी के पत्ते खाने से बचने चाहिए।
आजकल हाई ब्लडप्रेशर की समस्या एक आम बीमारी हो चुकी है। इस बीमारी का कोई भी असरदार इलाज नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल में जरूर किया जा सकता है। अगर आप कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर जैसे खतरों से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट में कुछ अहम बदलाव करना जरूरी है।