Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह खाली पेट न करें इन 4 चीजों का सेवन, फायदे से ज्यादा होगा नुकसान

आपको कुछ चीजें खाली पेट नहीं खानी चाहिए क्योंकि वह आपके पाचन तंत्र और पेट के लिए अच्छी नहीं होती है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

सुबह खाली पेट न करें इन 4 चीजों का सेवन, फायदे से ज्यादा होगा नुकसान

Written by Atul Modi |Published : May 29, 2023 8:25 PM IST

आपका सुबह का खाना पूरे दिन का मुख्य भोजन होता है, इसलिए इसे काफी ध्यान से तैयार करना चाहिए। आपको यह भी पता होना चाहिए कि ब्रेकफास्ट में क्या-क्या चीजें खानी चाहिए और क्या नहीं। इस समय गलत चीजें खाली पेट खाने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। कुछ लोग सुबह-सुबह केवल हल्की फुल्की चीजें खाते हैं तो कुछ लोग हैवी और भर पेट खाना खाना पसंद करते हैं। सुबह-सुबह बहुत से लोग कुछ डिटॉक्स ड्रिंक का भी सेवन करते हैं जो आपके पेट की सेहत को लाभ पहुंचा सकती है लेकिन क्या इनके इंग्रेडिएंट्स का खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है या फिर नहीं। आइये न्यूट्रीशनिस्ट से जानते हैं सुबह किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

सुबह खाली पेट क्या न खाएं - Food to Avoid in Empty Stomach

नींबू पानी में शहद

इसे वेट लॉस और डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है और बहुत सारे लोग अपनी सुबह की शुरुआत इस ड्रिंक के साथ करते हैं। शहद में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से भी ज्यादा होता है। आज के समय में शुद्ध शहद मिलना मुश्किल है बल्कि हर जगह मिलावट ही मिलती है। इसका सेवन करना सुबह सुबह आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और इस वजह से आप पूरा दिन मीठी चीजों की क्रेविंग कर सकते हैं।  लेकिन अगर आप कहीं से शुद्ध शहद ले आते हैं तो इसका सेवन करने में कोई बुराई नहीं है।

चाय और कॉफी

खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से पेट का एसिड बढ़ सकता है। इससे आपका पेट खराब हो सकता है और आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। कैफ़ीन से युक्त कोई भी ड्रिंक आपको सुबह खाली पेट नहीं पीनी चाहिए। इससे कोर्टिसोल लेवल बढ़ सकते हैं और आपकी स्ट्रेस बढ़ सकती है। चाय या कॉफी का सेवन करने के लिए एक दो या घंटे का उठने के बाद इंतजार करें।

Also Read

More News

फल

फल बाकी खाद्य पदार्थों के मुकाबले काफी तेजी से पच जाते हैं और इनका सेवन करने के बाद हमें काफी जल्दी भूख लग सकती है। अगर आप खट्टे फलों का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे आपको एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए सुबह केवल उन्हीं फलों का सेवन करें जिन्हें खाने के बाद आप को जल्दी भूख न लगे।

मीठा ब्रेक फास्ट

ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने के लिए आपको ब्रेकफास्ट में सुबह-सुबह मीठी चीजें नहीं खाना चाहिए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको भी इस टिप का पालन करना चाहिए। अगर आप ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फैट से भरपूर चीजों को शामिल करेंगे तो इससे आपकी भूख भी कम होगी और पूरा दिन किसी किसी चीज की क्रेविंग भी नहीं होती रहेगी। सुबह सुबह मीठी चीजें खाने से आपको पूरा दिन मीठा खाने का मन करता रहेगा।

सुबह खाली पेट क्या खाएं - Food to Eat in Empty Stomach

आप आपके दिन की शुरुआत हेल्दी फैट के स्रोत जैसे नट्स, एवोकैडो, घी और सीड्स आदि का सेवन करके कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रहेगा और पूरे दिन में आपको कुछ खाने की क्रेविंग भी नहीं होती रहेगी। आप अपने खाने में प्रोटीन के अच्छे स्रोत को भी ऐड कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष: सुबह की मील का ख्याल रखना काफी जरूरी है इसलिए आप इन चीजों को सुबह सुबह खाना अवॉयड ही करें। यह चीजें हेल्दी हो कर भी आप के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं क्योंकि आप इनका सेवन गलत समय पर कर रहे हैं।

About the Author

... Read More