... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 7, 2023 3:33 PM IST
शरीर में हो ये 4 परेशानियों तो भूलकर भी न करें मूली का सेवन! सर्दी के दिनों में फायदे की जगह होगा तगड़ा नुकसान
अक्सर सर्दियों में लोग ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं, जो उन्हें हेल्दी रखने के साथ-साथ गर्माहट भी प्रदान करें। सर्दी में गाजर, मूली और तमाम पत्तेदार सब्जियां आपके लिए फायदेमंद मानी जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ गर्मी देने वाली सब्जियां आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं? इन्हीं में से एक सब्जी है मूली, जिसका सेवन फायदेमंद जरूर माना जाता है लेकिन अगर आपको पहले से कुछ बीमारियां हैं, तो आपको मूली के सेवन से परहेज करने की जरूरत है। ऐसा क्यों है आइए जानते हैं।
जी हां, मूली ऐसे पोषक तत्वों से संपन्न होती है, जो सर्दी के दिनों में आपकी इम्यूनिटी को बूस्टकरने का काम करती है और ठंड में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। लोग सर्दी के दिनों में मूली के परांठे, सब्जी, भुर्जी या फिर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। हालांकि जिन लोगों को ये बात पता नहीं है कि मूली के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं उन्हें ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि अगर आपको पहले से ही कुछ परेशानियां हैं तो आपको मूली का सेवन करने से बचने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन परेशानियों में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
आपने हाई ब्लड शुगर में क्या नहीं खाना है ये तो बहुत बार पढ़ा होगा लेकिन लो ब्लड शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए इस बात का शायद ही आपको पता हो। अगर आपका ब्लड शुगर लो रहता है तो आपको मूली के सेवन से परहेज करने की जरूरत है। जी हां, लो ब्लड शुगर में मूली का सेवन आपकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ाने का काम करता है।
वे लोग, जो बार-बार डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं या फिर सर्दी के दिनों में बहुत कम पानी पीते हैं उन्हें सर्दी के दिनों में मूली का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल मूली का सेवन ज्यादा पेशाब बनाने का काम करता है, जिसकी वजह से आप बहुत ज्यादा बाथरूम जाते हैं। अगर आप पानी कम पीते हैं तो ये आपके शरीर में और ज्यादा पानी की कमी ला सकता है।
जिस तरह लो ब्लड शुगर में आपको मूली नहीं खानी चाहिए ठीक उसी तरह लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में भी मूली खाना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है। मूली का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कमकरने में मदद करता है और अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर का शिकार हैं तो इसके सेवन से खून की आपूर्ति में बाधा होने लगती है। इसलिए लोग ब्लड प्रेशर में मूली का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर आप थायराइड नाम की बीमारी का शिकार हैं फिर चाहे वह हाइपोथायराड या फिर हाइपरथायराइड दोनों में ही आपको मूली के सेवन से बचने की जरूरत है। मूली के सेवन से थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने लगता है, जो आपकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकती है। थायराइड में मूली के सेवन को लेकर आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है।