पैकेट बंद फूड के लेबल पर छपी हो ये 5 चीजें उन्हें खरीदने से बचें, जानें सेहत के लिए कितनी हानिकारक हैं ये चीजें

अगर ये 5 चीजें आपके प्रोडक्ट पर मेंशन हैं तो उन्हें खरीदने से बचें क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 12, 2021 4:22 PM IST

आपने अक्सर अपने बड़े-बूढ़ों से ये कहावत सुनी होगी कि हम जैसा खाते हैं ठीक वैसा ही दिखते हैं। जी हां ये कहावत शत-प्रतिशत लागू भी होता है क्योंकि अगर आप अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप उसे सही पोषण प्रदान करें। हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छा और हेल्दी खाना बहुत जरूरी है साथ ही हानिकारक फूड्स से बचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें पता होना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। इस लेख में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हमेशा खरीदते वक्त लेबल पर पढ़ना चाहिए। अगर ये 5 चीजें आपके प्रोडक्ट पर मेंशन हैं तो उन्हें खरीदने से बचें क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

5 चीजें, जिन्हें हमेशा लेबल पर पढ़ें

फैट फ्री

फैट को बरसों से हमारी सेहत के लिए बुरा माना जाता रहा है और कुछ अध्ययनों से ये पता चला है कि फैट वास्तव में हमारा दुश्मन नहीं है लेकिन फिर भी बहुत से लोग कम फैट वाले या फिर फैट फ्री फूड्स का विकल्प चुनते हैं। ऐसे फूड्स के साथ परेशानी ये है कि इनमें से फैट को हटाने के लिए स्वाद खत्म हो जाता है, जिसकी भरपाई करने की आवश्यकता होती है। लोग ऐसे खाद्य पदार्थों को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए उनमें अधिक शुगर और नमक मिला देते हैं, जो वास्तव में हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप

हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप आपके द्वारा खाई जाने वाली नियमित टेबल शुगर का एक विकल्प है। अध्ययनों से पता चला है कि मानव शरीर अन्य साधारण शुगर की तुलना में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप को अलग तरह से मेटाबोलाइज करता है, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अलग से किसी भी चीज को शामिल करने के लिए शुगर का सेवन सीमित होना चाहिए, जिसमें हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप भी शामिल है, जो अक्सर नाश्ते के सीरियल्स, सॉस और कोल्ड ड्रिंक में पाया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल फ्री

पैकेट बंद फूड्स आमतौर पर इस तरह पैक किए जाते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ छल करते हैं। इन फूड्स को 'कोलेस्ट्रॉल फ्री' के रूप में बाजार में बेचना सिर्फ मार्केटिंग की एक रणनीति है और इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं होती है। कोलेस्ट्रॉल केवल पशु उत्पादों में पाया जाता है और इस हटाया नहीं जा सकता। सभी डेयरी उत्पादों में कोलेस्ट्रॉल होगा, जबकि फलों, अनाज और सब्जियों में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।

शुगर फूड्स

शुगर-फ्री किसी भी ट्रीट में साधारण शुगर जैसे सोर्बिटोल, जाइलिटोल और मैनिटोल के बजाय अल्कोहल होता है। शुगर अल्कोहल आपको एक मीठा स्वाद प्रदान करती है लेकिन शरीर द्वारा अवशोषित नहीं होती। लेकिन इसके सेवन से दस्त हो जरूर हो सकते हैं

इम्यून बूस्टिंग फूड्स

ऐसा कोई फूड नहीं है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। हमारे शरीर को बाहरी रोगजनकों से लड़ने के लिए अपने तरीके होते हैं और कुछ विशेष इंग्रीडियंट्स आपके इम्यून सिस्टम को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करते हैं। हां ये आपको हाइड्रेट रखते हैं, शररी को गर्मी प्रदान करते हैं लेकिन इम्यूनिटी बूस्ट करने जैसा कुछ भी नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source