दिवाली 5 दिनों का त्योहार है जो धनतेरस से शुरु होकर भाई दूज तक मनाया जाता है। दिवाली के चौथे दिन यानि लक्ष्मी पूजा के अगले दिन मनाया जाता है गोवर्धन पूजा का त्योहार। इस त्योहार में प्रसाद स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग चढ़ाए जाते हैं। इस दिन भोग के लिए बनायी जाती है एक खास सब्ज़ी जिसे अन्नकूट सब्ज़ी कहते हैं। हम आपको बताते हैं इस सब्ज़ी की रेसिपी-
अन्नकूट सब्ज़ी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप अपना पसंद और प्रसाद की मात्रा के अनुसार इन सब्ज़ियों का अनुपात बढ़ा या कम कर सकते हैं। अन्नकूट सब्ज़ी बनाने के लिए आपको इन सब्ज़ियों की ज़रूरत पड़ेगी-
बैंगन, आलू और केला को छोड़ कर सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर साफ करके काटकर ले लीजिए.
सब्जी बनाने के लिए एक कड़ाई पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा, 1 पिंच हींग, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, थोड़ी सी बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच हरा धनिया, 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए।
मसाले में कटी हुई सब्जियां डालकर मिक्स कर दीजिए।
अब बैंगन, केला और आलू को भी काटकर बाकी की सब्जी के साथ डालकर मिक्स कर दीजिए। गैस की आंच तेज करके सब्जियों को 2-3 मिनिट लगातार चलाते हुए भून लीजिए। फिर सब्जी में 1 चम्मच नमक और ½ चम्मच लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। सब्जी में ½ कप पानी डालकर सब्जी को ढककर मध्यम आंच पर 5-6 मिनिट पकने दीजिए।
टमाटर को बारीक काट लीजिए।
5-6 मिनट के बाद सब्जी को चलाते रहें और ढंककर पकाते रहें।
एक दूसरा पैन लीजिए और इसमें 3-4 टेबल स्पून तेल गरम होने के लिए रख दीजिए। गरम तेल में जीरा, हल्दी पाउडर, बचा हुआ अदरक पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालकर सभी मसालों को हल्का सा भून लीजिए। मसाले में बारीक कटे हुए टमाटर डाल दीजिए साथ में लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि टमाटर अच्छे से मैश न हो जाएं और मसाले पर से तल अलग होने लगे।
दूसरे पैन में बन रही सब्जी को हर को देखें। अगर सब्जी कच्ची हो या सूख रही हो तो उसमें थोड़ा पानी मिलाएं
मसाले देखें टमाटर अच्छे से मैश हो गए हैं। मसाले में से तेल भी अलग हो रहा है, मसाला बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए।
सब्जी पकने के बाद उसमें यह भूना मसाला डाल दीजिए। साथ ही गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। सब्जी थोड़ी सूखी सी लगे तो इसमें ¼ कप पानी डाल कर मिला दीजिए। सब्जी को ढककर धीमी आग पर 2-3 मिनिट पकने दीजिए।
सब्जी को चैक कीजिए, सब्जी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए। सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए। सब्जी को हरे धनिये से गार्निश कीजिए।
गरमागरम अन्नकूट की सब्जी को पूरी के साथ परोसिये यह स्वाद में बहुत लाजवाब लगती है।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.