दिवाली स्पेशल : कमल का फूल सेहत के लिए कई तरीकों से है फायदेमंद!

दिवाली समृद्धि से जुड़ा हुआ त्योहार है और धन की देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2018 1:59 PM IST

कमल का फूल दिवाली के त्योहार पर खास महत्व रखता है। दिवाली समृद्धी से जुड़ा हुआ त्योहार है और धन की देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है। कमल के फूल को सादगी, अनुपम सौंदर्य और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।  कमल के फूल की खुश्बू मधुर और आराम देने वाली होती है।

यह फूल दिखने में सुंदर तो होता ही है साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते  है। कमल के फूल को जहां हमारे पूजा स्थलों पर खास स्थान प्राप्त है वहीं कमल के गट्टे (कमल के फल), कमल ककड़ी (कमल के फूल की जड़) और मखाने या फॉक्स नट (कमल के पत्तों से प्राप्त एक मेवा) को भोजन में शामिल किया जाता है और इन सभी चीज़ों की मदद से शरीर को पोषण देने की कोशिश की  जाती है।

कमल का फूल सेहत के लिए इन तरीकों से है फायदेमंद-

  • स्किन प्रॉब्लम्स से राहत के लिए कमल के फूल का तेल यानि लोटस इंशेसियल ऑयल का इस्तेमाल करें। यह आपको रैशेज़, एक्ज़िमा और दाद जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • एक्सपर्ट्स के अऩुसार कमल का फूल कफ, पित्त, रक्त विकार, जलन-सूजन, अत्यधिक प्यास ,जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। दिल की सेहत को बेहतर रखता है। साथ ही मतली, मूत्र विकार, स्किन प्रॉब्लम्स, बुखार और पाइल्स से भी राहत दिलाता है।
  • कमल का फूल सिर दर्द और आंखों की समस्याओं से राहत दिलाता है। कमल की जड़ को नारियल के तेल के साथ  उबालें और इससे नियमित अपने सिर की मसाज करें। इससे आपको सिर दर्द और आंखों में जलन से राहत मिलती है।
  • पाइल्स या बवासीर के मरीज़ों को कमल के फूल और कमल ककड़ी के सेवन की सलाह दी जाती है। कमल की पंखुड़ियों को मक्खन और मिसरी के मिलाकर दिन में एक बार खाना चाहिए|
  • पित्त से राहत पाने के लिए कमलगट्टे का हलवा खाने की सलाह दी जाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.