दिवाली स्पेशलः खोया-तिल की हेल्दी व लजीज़ मिठाई

खोया और तिल से बनने वाली इस मिठाई को घर पर बनाना काफी आसान भी है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 26, 2018 12:43 AM IST

दिवाली का त्योहार ठंड की शुरुआत लेकर आता है। ऐसे मौसम में ऐसी मिठाई खानी चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म करे। वैसे भी भारतीय त्योहार में इन बातों का काफी ख्याल रखा जाता है। दिवाली के समय तिल का सेवन शुरु हो जाता है। हम यहां आपको घर पर ही तैयार करने वाली ऐसी मिठाई बता रहे हैं जो तिल और खोये को एक साथ मिलाकर बनती है। यह मिठाई स्वाद में तो बेहतर तो होती ही है साथ में हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। खोया और तिल से बनने वाली इस मिठाई को घर पर बनाना काफी आसान भी है। तो आइए जानते हैं खोया-तिल की स्पेशल दिवाली मिठाई बनाने का तरीका।

सामग्री

ये भी पढ़ेंः शहनाज़ हुसैन दिवाली स्पेशल ब्यूटी टिप्स: कैसे दिवाली में नैचुलरी लायेंगे सोने जैसा निखार।

बनाने का तरीका

  • कड़ाही में तिल डालकर मीडियम आंच पर इसे भून लें। तिल जब सुनहरे होने लगें तो गैस बंद कर दें। भूने हुए तिल को एक बाउल में निकालकर रख लें।
  • एक कप तिल निकालकर अलग रख लें और बाकी सारे तिल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
  • खोये को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें।
  • काजू को लंबाई में 2 टुकड़े करते हुए काटकर अलग रख लें। बचे हुए काजू और बादाम को बारीक काट लें।
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर इसे पिघला लें। पिघले हुए गुड़ में पिसे हुए तिल, भुना हुआ खोया, बारीक कतरे हुए काजू-बादाम और इलाइची पाउडर डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस मिश्रण की गोल मिठाई बना लें। इन मिठाइयों पर साबुत तिल बुरक कर तिल को अच्छी तरह चिपका दें।
  • अब कटे हुए काजू के टुकड़ों को इन मिठाइयों पर रखकर हाथ से दबा दें। खोया-तिल मिठाई को 3-4 घंटे के लिए थाली में रखकर सेट होने के लिए रख दें और फिर इसका स्वाद लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source