Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिशा पटानी ने लिया जलेबी का लुत्फ! आप भी खाते हैं अधिक जलेबी तो जान लें इसके फायदे-नुकसान

Jalebi Benefits and Side Effects: दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जलेबियों से भरी प्लेट की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, "मेरी प्यारी जलेबी, तुम आज मेरी हो।" दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी भी साझा की है, जिसके कैप्शन की जगह उन्होंने एक पिंक फ्लावर इमोजी लगाए हुई है।

दिशा पटानी ने लिया जलेबी का लुत्फ! आप भी खाते हैं अधिक जलेबी तो जान लें इसके फायदे-नुकसान
दिशा पटानी ने लिया जलेबी का लुत्फ! आप भी खाते हैं अधिक जलेबी तो जान लें इसके फायदे-नुकसान।

Written by Anshumala |Updated : January 18, 2021 4:52 PM IST

Jalebi Benefits and Side Effects in Hindi: अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) ने रविवार को अपनी तय डाइट से कुछ पल के लिए छुट्टी लेकर जलेबियों के जायके (Disha Patani Jalebi love) का जमकर लुफ्त उठाया। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जलेबियों से भरी प्लेट की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, "मेरी प्यारी जलेबी, तुम आज मेरी हो।" दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी भी साझा की है, जिसके कैप्शन की जगह उन्होंने एक पिंक फ्लावर इमोजी लगाए हुई हैं।

[caption id="attachment_791579" align="alignnone" width="655"]jalebi benefits दिशा पटानी को है जलेबी खाना पसंद, लेकिन इसके फायदे-नुकसान भी जान लें।[/caption]

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में दिशा 'राधे' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सलमान खान और रणदीप हुड्डा होंगे। प्रभुदेवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसके साथ ही दिशा अपनी अगली फिल्म 'एक विलेन 2' में निर्देशक मोहित सूरी के साथ दोबारा काम करने जा रही हैं। ये दोनों इससे पहले साल 2020 में आई फिल्म 'मलंग' के लिए साथ आ चुके हैं। दिशा को एकता कपूर द्वारा निर्मित 'केटीना' में भी देखा जा सकेगा, जिसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी शामिल हैं।

Also Read

More News

जलेबी खाने के फायदे (Jalebi Benefits in Hindi)

1 यदि आपको माइग्रेन की समस्या है, तो आप जलेबी का सेवन कर सकते हैं। दो से तीन जलेबी को दूध के साथ खाने पर माइग्रेन का दर्द कम हो सकता है।

2 यदि बढ़ती उम्र में आपकी सेक्स के प्रति रुचि कम हो गई है, तो जलेबी का सेवन कुछ दिनों के लिए करें। इसे गुलाब जामुन के साथ खाने से सेक्स के प्रति इच्छा बढ़ने के साथ ही शारीरिक स्टैमिना भी बढ़ेगी।

3 जो लोग अधिक दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, वो भी देसी घी में तैयार जलेबी को कुछ दिनों के लिए सुबह-शाम सेवन करें। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

4 बच्चों को भी जलेबी जरूर खिलानी चाहिए। दरअसल, वे पढ़ने-लिखने में लगे रहते हैं, इससे दिमागी रूप से तनाव बढ़ता है। जलेबी खाने से मूड फ्रेश और खुशनुमा होता है।

5 सर्दियों में हाथ-पैर अधिक फटते हैं। खासकर, घर का काम करने से महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है। पैरों की एड़ियां और हथेलियां फट रही हैं, तो जलेबी खाने से इस समस्या के बचा सकता है।

6 पीलिया से पीड़ित व्यक्ति को सुबह खाली पेट जलेबी खाने के लिए दिया जाए, तो पीलिया के लक्षणों और इस समस्या से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जाएगा।

7  इसे आप दूध के साथ भी खा सकते हैं। यह शरीर को एनर्जी देता है।

जलेबी खाने के नुकसान (Jalebi Side Effects in Hindi)

1 जलेबी मैदे से बनाया जाता है और अधिक मैदे का सेवन सेहत के लिए सही नहीं है। मैदा खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

2 मैदे में फाइबर की कमी होती है और जलेबी को अधिक तेल में तला जाता है। अधिक तलने से इसमें कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है।

3 कई बार एक ही तेल में बार-बार जलेबी को डीप फ्राई किया जाता है। इससे जलेबी में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है। ट्रांस फैट हृदय रोगों को बढ़ाता है।

4 यदि आपको जलेबी खाने का शौक है, तो एक बार में 3-4 से ज्यादा ना खाएं।

5  भोजन करने के तुरंत बाद जलेबी खाने से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये फैट में बदल जाती है, जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।

6 डायबिटीज के रोगियों को जलेबी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह मीठा अधिक होता है। इसे चीनी की चाशनी में डुबोया (Jalebi Benefits and Side Effects in Hindi) जाता है। चीनी का अधिक सेवन मधुमेह में करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दिशा पटानी ने बिना किसी की मदद लिए की बटरफ्लाई किक एक्सरसाइज़, जानें क्या हैं बटरफ्लाई किक के फायदे

About the Author

... Read More