Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इतना ही नहीं प्रोटीन ऊतकों के निर्माण और उनकी मरम्मत करने में भी मदद करता है। प्रोटीन का काम मसल्स की ग्रोथ में मदद करने के साथ हार्मोन और एंजाइम्स को कंट्रोल करना भी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं के लिए प्रोटीन की दैनिक खपत उनकी उम्र, गतिविधि और ओवरऑल हेल्थ पर आधारित होती है। महिलाओं को अपनी रोज की डाइट में कितना प्रोटीन लेना है, इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
डब्लूएचओ के मुताबिक, 15 साल और उससे ज्यादा की महिलाओं के लिए हर रोज 46 ग्राम तक प्रोटीन को शामिल करना चाहिए। एक बैलेंस डाइट के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। हालांकि महिलाओं को कितने प्रोटीन की जरूरत होती है, यह उनकी उम्र, मसल्स, एक्टिविटी और पूरी हेल्थ को देखते हुए अलग-अलग हो सकती है।
समान्य रूप से वयस्क महिलाओं के लिए दैनिक प्रोटीन का सेवन उनके शरीर के वजह के प्रति किलोग्राम के लगभग 0.8 ग्राम होता है। जैसे किसी महिला का वजन 60 किलो है तो उसे हर रोज 48 ग्राम (0.8 x 60) प्रोटीन की जरूरत होगी। हालांकि यह उन महिलाओं के लिए पर्याप्त नहीं है, जो औरों से ज्यादा एक्टिव, प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीड कराती हैं। इस वजह से एक हेल्दी डाइट में अन्य पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन की मात्रा को बैलेंस किया जाना चाहिए।
अगर आप कम प्रोटीन का सेवन कर रही हैं, तो कमजोरी, थकान, मसल्स में दर्द, अनहेल्दी स्किन, हेयर फाल और खराब इम्युनिटी जैसी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। महिलाओं को दैनिक प्रोटीन का सेवन उनकी पूरी हेल्थ, एक्टिविटी और उम्र पर निर्भर करता है। प्रेगनेंसी और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को नेचुरल रूप से प्रोटीन की ज्यादा जरूरत पड़ती है। महिलाओं को प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में 55.5 ग्राम और छठे महीने में 68 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पड़ती है।
वैसे तो सही मात्रा में प्रोटीन को प्राप्त करने के कई तरीके हैं। जैसे नाश्ते में दही, अंडे, पनीर, टोफू। दोपहर के खाने में चिकन सैलेड, मछली, मूंगफली या बटर टोस्ट। वहीं रात के खाने के लिए ब्राउन राइस। वेजिटेरियन हो या नॉनवेजिटेरियन, कई तरह के फूड्स को खाकर प्रोटीन को प्राप्त किया जा सकता है। प्रोटीन का सबसे समृद्ध स्रोत सोया है, जिसमें 35 फीसदी प्रोटीन की मात्रा होती है।
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। खासकर तब, जब ज्यादा फैटी चीजों का सेवन किया जाए। प्रोटीन से भरपूर फूड्स आमतौर पर कम फैट और ज्यादा फाइबर वाले होते हैं। जो दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर और कुछ पुरानी बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। वैसे तो प्रोटीन के अन्य कई स्रोत हैं। लेकिन महिलाएं प्रोटीन को पाउडर के रूप में भी ले सकती हैं। ये काफी सुविधाजनक होने के साथ साथ दैनिक प्रोटीन की जरूरत को पूरा करते हैं।
प्रोटीन को बॉडी बिल्डर्स के रूप में जाना जाता है। जिससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है और इम्युनिटी में सुधार होता है। प्रोटीन से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। हेल्दी बालों से लेकर स्किन तक, हार्मोनल फंक्शन से लेकर शरीर को फिट बनाए रखने तक में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रोटीन की इतनी खूबियों की वजह से यह हमारी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।
Follow us on