... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 8, 2020 7:23 PM IST
सावधान! गुड़ खाने से बढ़ सकता है आपका वजन, जानें इसके और भी 6 साइड इफेक्ट्स।© Shutterstock.
Disadvantages of Gur : गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए ज्यादातर लोग चीनी के बदले गुड़ का सेवन (Jaggery or Gur Benefits) करना पसंद करते हैं। गुड़ शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में भी मदद करता है। कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद में काफी समय से गुड़ का इस्तेमाल (Health Benefits of Gur) किया जा रहा है। गुड़ के सेवन से माइग्रेन, डाइजेशन, चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। गुड़ एक ओर जहां स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। वहीं, दूसरी ओर यह शरीर को कुछ नुकसान (Gur Disadvantage) भी पहुंचाता है।
गुड़ का सेवन करने से आपको किस तरह का नुकसान करेगा। ये गुड़ की क्वालिटी और व्यक्ति के हेल्थ इश्यूज पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं किस तरह से गुड़ आपको नुकसान (Disadvantages of Gur) पहुंचा सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम गुड़ में करीब 385 कैलोरी की मात्रा होती है, इसलिए ऐसे लोगों को गुड़ के सेवन से बचना चाहिए, जो डायटिंग कर रहे हों। हालांकि, अगर आप गुड़ का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करते हैं, तो इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता है। लेकिन, अगर आप गुड़ का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
गुड़ के सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है, क्योंकि 10 ग्राम गुड़ में करीब 9.7 ग्राम शुगर होता है। अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है, तो इससे दूर ही रहें।
गुड़ को सही और स्वच्छ तरीके से तैयार ना किया गया हो, तो इसके सेवन से पेट में कीड़े हो सकते हैं। गुड़ ज्यादातर गांव के इलाकों में तैयार किया जाता है, जहां स्वच्छता का ख्याल नहीं रखते। इसके सेवन से कई लोगों को पेट की समस्या होने लगती है।
फ्रेश गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या होने लगती है, इसलिए मार्केट से जब भी गुड़ खरीदें, तो जांच कर लें कि गुड़ फ्रेश है या फिर कुछ समय पुराना।
गुड़ की तासीर काफी गर्म होती है। इस वजह से गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। गुड़ के सेवन से कुछ लोगों को कान से खून निकलने लगता है, इसलिए गुड़ सर्दियों के सीजन में ही खाएं।
यदि आपको पहले से ही शरीर में सूजन है, तो गुड़ का सेवन बिल्कुल ना करें। गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है, जो आपके सूजन को और अधिक बढ़ा सकता है। कई स्टडी में भी इस बात की पुष्टि की कई है कि शरीर में सुक्रोज, ओमेगा-3 फैटी एसिड जब एक साथ मिलते हैं, तो शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है।
Men's Health Tips: अपने पौरुष क्षमता का चाहते हैं विकास, तो अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
कोरोना के उपचार के लिए अश्वगंधा का होगा क्लीनिकल ट्रायल, जानें इसके कई फायदे
मुंह के छाले से हैं परेशान? जानें क्या है इसकी वजह