फिश ऑयल के सेवन से स्किन हो सकती है खराब, होते हैं कई और भी नुकसान
फिश ऑयल के सेवन से स्किन हो सकती है खराब, होते हैं कई और भी नुकसान
ओमेगा 3 फैटी एसिड ट्यूना, क्रिल्ल, हलिबेट, शैवाल जैसी मछलियों में पाया जाता है। शरीर में इस एसिड की कमी को पूरा करने के लिए फिश ऑयल (Fish Oil) का इस्तेमाल किया जाता है। फिश ऑयल के सेवन से शरीर को कई अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन इसके सेवन से शरीर को नुकसान बी होता है।
Written By:
Kishori Mishra
| Updated : July 3, 2020 1:01 PM IST
People who do not like fish are also turning to omega-3 supplements for getting the essential fat.
Disadvantages of Fish Oil : ओमेगा-3 फैटी एसिड ( Omega-3 Fatty Acid) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए हमें रोज ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें यह एसिड भरपूर रूप से पाया जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड ट्यूना, क्रिल्ल, हलिबेट, शैवाल जैसी मछलियों में पाया जाता है। शरीर में इस एसिड की कमी को पूरा करने के लिए फिश ऑयल (Fish Oil) का इस्तेमाल किया जाता है। फिश ऑयल के सेवन से शरीर को कई अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन इसके सेवन से शरीर को नुकसान बी होता है।
फिश ऑयल वजन घटाने (Weight Loss) से लेकर बाल, त्वचा (Skin) और हडड्यिों को मजबूत करने में हमारी सहायता करता है। फिश ऑयल में डीएचए और ईपीए नामक तत्व पाए जाते हैं। यह परफेक्ट बॉडी शेप (Body Shape) को बनाए रखने में भी हमारी मदद करता है। मार्केट में यह ऑयल फिश कैप्सूल्स के रूप में भी आता है। इन फायदों के साथ-साथ फिश ऑयल के कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं मछली के तेल नुकसान (Disadvantages of Fish Oil)-
फिश ऑयल के नुकसान (Disadvantages of Fish Oil)
इस ऑयल के इस्तेमाल करने से अगर आपके स्किन परकिसी तरह के लाल निशान या रैशेज दिखाई देते हैं, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें। डॉक्टर की सलाद के बिना फिश ऑयल का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
फिश ऑयल से तैयार कैप्सूल का सेवन करने से कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको ऐसा होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कई बार कैप्सूल के सेवन से जीभ का स्वाद खराब हो जाता है। इसका कारण फिश ऑयल हो सकता है।
फिश ऑयल का सेवन करने से किसी किसी को डायरिया, बदहजमी और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। कभी भी अपनी मर्जी से फिश ऑयल का सेवन ना करें।
गैस की समस्या से परेशान लोगों को फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
फिश ऑयल से बने कैप्सूल को पचाने में परेशानी होती है। कुछ लोगों को फिश ऑयल का सेवन करने से बुखार, छिंके, जुकाम या गले में खराश जैसी परेशानी हो सकती है।
मछली का तेल खाने के कुछ फायदे (Benefits of Fish Oil)
फिश ऑयल का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर रहता है। अगर आप रोजाना मछली के तेल का सेवन करते हैं तो ओमेगा 3 फैटी एसिड (omega 3 fatty acids) पर्याप्त मात्रा में पाते हैं। इसकी वजह से आपका मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर रहता है।
मछली हाई प्रोटीन डाइट के तौर पर भी जाना जाता है। अगर आप वजन कम करने या शरीर के पोषण के लिए अच्छी प्रोटीन डाइट के बारे में सोचते हैं तो आपको मछली के तेल का चयन करना चाहिए।
फिश ऑयल खाने से आपको पोषण के साथ कई बीमारियों से बचने का मौका भी मिलता है। कैंसर का खतरा कम होना और हार्ट अटैक का खतरा कम होना एक तरह से आपके जीवन को सुरक्षित करने जैसा है. क्योंकि विश्व में सबसे ज्यादा जानें कैंसर और हार्ट अटैक से ही जाती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.