Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कॉफी का है शौक तो हो जाएं सावधान, अधिक पीने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

Side effects of Coffee : बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ ही होती है। बिना कॉफी का कप हाथ में आए कुछ लोग बेड से नीचे पैर नहीं रख पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा कॉफी आपके शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकती है।

कॉफी का है शौक तो हो जाएं सावधान, अधिक पीने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान
ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान

Written by intern23.seo |Published : October 4, 2023 1:22 PM IST

Disadvantages of Drinking too Much Coffee : बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ ही होती है। बिना कॉफी का कप हाथ में आए कुछ लोग बेड से नीचे पैर नहीं रखते हैं। साफ शब्दों में कहें तो कॉफी आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। लगातार घंटों तक ऑफिस में काम करने वाले लोग हर 2 घंटे पर कॉफी पीने जाते रहते हैं। कॉफी हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। यदि आप भी हर 1-2 घंटे में कॉफी पीने के शौकीन हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

अधिक कॉफी पीने से होने वाले नुकसान (Coffee Peene Ke Nuksaan)

हाई ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप की समस्या वाले लोगों को कॉफी का सेवन काफी नुकसान पहुंचा सकता है। कॉफी हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है, जिससे हार्ट अटैक जैसे गंभीर खतरे की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप कॉफी का सेवन करने से बचें।

पेट की समस्याएं

शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाली कॉफी को अगर जरूरत से ज्यादा प्रयोग किया जाए, तो ये पेट संबंधी समस्याओं का कारण भी बन जाती है। अधिक कॉफी के सेवन से पेट में गैस्ट्रिक तत्व बढ़ जाते है, जिससे गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Also Read

More News

नींद में कमी

थकान दूर करने और तुरंत ऊर्जा देने के लिए शानदार कॉफी का सेवन यदि नियमित किया जाए तो ये आपकी नींद में बाधक बन सकती है। जिसका कारण कॉफी में कैफीन की उच्च मात्रा का होना है।कैफीन हमारी नींद को दूर करता है। यदि आप नींद न आने से परेशान हैं, तो आज ही अपनी डाइट से कॉफी को पूरी तरह हटा दें।

कमजोर हड्डियां

कॉफी में कैफीन भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी हड्डियों को कमजोर बनाता है। रोजाना सुबह-शाम कॉफी का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं की बढ़ सकती है दिक्कत

रोज सुबह कॉफी पीने से कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने का खतरा रहता है, जो महिलाओं के शरीर में ओव्यूलेशन, वेट और हार्मोन को बैलेंस रखने का काम करता है। कोर्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है। यदि आप रोज कॉफी पीते हैं तो इससे आपका मूड भी खराब रह सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Disclaimer- ये लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। इसका उद्देश्य आपको किसी चीज को खाने पीने से रोकना नहीं है। बहुत से लोगों को कॉफी काफी पसंद होती है। लेकिन किसी भी चीज की अधिक मात्रा हमारे लिए हानिकारक हो सकती है। आप अपनी पसंदीदा कॉफी को लिमिट में पीकर इंजॉय कर सकते हैं।

About the Author

... Read More