
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 18, 2024 2:26 PM IST
Disadvantages Of Sprouted Gram in Pregnancy : अंकुरित चना (Sprouted Gram) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आपको कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन कुछ नुकसान भी हैं। शायद आपने इसके बारे में नहीं सुना होगा। यदि आपका पाचनतंत्र कमजोर है या आप पेट की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इसके साथ ही ये गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी यह नुकसानदेह हो सकता है। यही कारण है कुछ लोग इसे फ्राई करके या उबालकर खाते हैं। यदि आप रोज अंकुरित चना खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। इस लेख में अंकुरित चना खाने के नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है-
गर्भवती महिलाओं के लिए अंकुरित चने का सेवन घातक हो सकता है। इसकी वजह से उन्हें कई समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को अंकुरित चना सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। क्योंकि अंकुरित चने में पाए जाने वाले बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी गर्भवती महिलाओं में गर्भपात, मृत जन्म, समय से पहले जन्म और नवजात शिशुओं में जानलेवा संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए अंकुरित चना खाना तभी सुरक्षित है जब उन्हें अच्छी तरह से पकाया गया हो। यह सभी प्रकार के अंकुरित फूड पर लागू है। अंकुरित चने का सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए, जानने के लिए आप किसी अच्छे डाइटीशियन की सलाह भी ले सकतीं हैं।
अंकुरित चना (Sprouted Gram) खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर तब जब आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं। इस लिए जिनका पाचनतंत्र कमजोर है उन्हें अधिक मात्रा में अंकुरित चना खाने से बचना चाहिए, नहीं तो इसकी वजह से पेट में दर्द, ऐंठन और उल्टी की समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि यदि आप अंकुरित चने का सेवन करते भी हैं तो, इसकी मात्रा को सीमित करें।
अंकुरित चने के अधिक सेवन से डायरिया की समस्या हो सकती है। अधिक सेवन से फूड प्वाइजनिंग की समस्या खतरा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि अधिक मात्रा में अंकुरित चने का सेवन नहीं करना चाहिए। स्प्राउट्स का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए, इसके लिए आप किसी अच्छे डाइटीशियन की सलाह भी ले सकते हैं।
अंकुरित चना खाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। आइए जानते हैं अंकुरित चना खाने का सही तरीका क्या है-
यदि अंकुरित चना खाने से पेट में दर्द होने लगता है तो उसमें टमाटर, खीरा और प्याज डालकर खा सकते हैं। इससे स्वाद के साथ-साथ यह स्वास्थ्यवर्धक भी हो जाता है और पेट दर्द भी नहीं होता।
अगर आपको अंकुरित चना खाने से पेट में समस्या हो रही है तो आप इसे उबालकर या फ्राई करके सेवन कर सकते हैं।
अंकुरित चने को गुड़ के साथ खाली पेट खाने से इसके कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अंकुरित चना को गुड़ के साथ खाने से शरीर में भरपू ऊर्जा, खून की कमी दूरने करने, मांसपेशियों को मजबूत करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।