... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 18, 2018 6:29 AM IST
चटनियां सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी हैं । © Shutterstock
चटनियों में भी होते हैं औषधीय गुण सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
चटनियों का बेमिसाल स्वाद
भारतीय भोजन में चटनियों का खास स्थान है। यहां हर मौसम और हर तरह के व्यंजनों के साथ खास तरह की चटनियां परोसी जाती हैं। कभी गुड़ और इमली की खट्टी-मीठी चटनी , तो कभी हरी मिर्च की तीखी चटनी। इनके साथ व्यंजनों का स्वाद और बढ़ जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि चटनियां सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी हैं । आइए जानते हैं कुछ खास चटनियों के लाभ जिनका सेवन ब्रेकफास्ट से डिनर तक कभी भी किया जा सकता है।
आंवले की चटनी
आंवले की चटनी खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसमें मौजूद विटमिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी तरह की समस्याओं से बचाते हैं। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर खाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
धनिया की चटनी
इसमें विटमिन-सी व प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इससे मधुमेह जैसी समस्या दूर रहती है। धनिया, अदरक और लहसुन मिली चटनी खाने से आंतों की समस्या, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां नहीं होतीं।
यह भी पढ़ें - बादाम के धोखे में क्या खा रहे हैं आप ? ऐसे चुनें हेल्दी बादाम
पुदीना की चटनी
इसी तरह पुदीना की चटनी में ऐंटि-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें - करवाएं ये पांच आसन, जल्दी बढ़ेगा बच्चों का कद
करी पत्ते की चटनी
इस चटनी में आयरन व फॉलिक ऐसिड की मात्रा अधिक रहती है। कैल्शियम व कई विटमिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर अनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।