Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डिल लिव्स या सोया (Dill Leaves), हेल्दी हर्ब्स (Dill Leaves Benefits) में एक पॉप्युलर नाम है। डिल लिव्स को एक सुपरफूड की तरह प्रचारित किया जाता है। लेकिन, इसकी यह लोकप्रियता बिल्कुल सही है। डिल लिव्स या सोया के पत्ते (Dill Leaves) पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसीलिए, इनके सेवन से सेहत को कई तरीकों से फायदा होता है।
सोया के पत्ते पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इन पत्तियों के सेवन के फायदे विभिन्न स्टडीज़ में साबित किए जा चुके हैं। जिनमें, यह दावा किया गया कि डिल लीव्स या सोया आंतों तक भोजन को आसानी से पहुंचने में मदद करता है। इससे, भोजन अच्छी तरह पचता भी।
इसी तरह, पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे हार्ट बर्न, एसिडिटी और डकारों को कम करने में भी यह हरी पत्तियां मददगार साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें- Diabetes Diet Mistakes: डायबिटीज़ में ना करें ये 3 ग़लतियां, हो सकता ब्लड शुगर लेवल बुरी तरह प्रभावित
दिन भर बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए बेली फैट बढ़ना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में, सोया या सोआ के नन्हें पत्ते काम आ सकते हैं। दरअसल, सोया की पत्तियां पेट फूलने या ब्लोटिंग, पेट में भारीपन महसूस होना और गैस जैसी, पेट की कई समस्याओं से राहत दिलाती हैं। जो, तोंद के बड़े होने या बिग बेली का कारण बनती हैं।
इसीलिए, सुस्त लाइफस्टाइल वाले लोगों को डिल लीव्स की पत्तियां भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
इस सब्ज़ी का एक अच्छा और बेहतरीन फायदा होता है डायबिटीज़ के मरीज़ों को। क्योंकि, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल (Dill Leaves Benefits) कंट्रोल करने में मदद होती है। इसीलिए, डायबिटिक्स को डिल लीव्ज़ खाने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज़ में खाएं किनवा, ब्लड शुगर कंट्रोल और वेट लॉस के अलावा होंगे ये 2 फायदे।