
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 30, 2023 5:28 PM IST
अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जाने अंजाने में हम कई ऐसी गलतियां करते हैं, जो हमारे पाचन को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन हम ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि इन आदतों को फॉलो करने से भोजन के बेहतर पाचन और डाइजेशन में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसी ही एक आम आदत जो हमारे पाचन को नुकसान पहुंचाती है वह है भोजन के तुरंत बाद पैदल चलना। हम में से ज्यादातर लोग खाने के बाद टहलने के लिए जरूर जाते हैं, खासकर डिनर के बाद। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से डाइजेशन बेहतर होता है और खाना अच्छी तरह पच जाता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार की मानें खाने के तुरंत बाद पैदल चलना डाइजेशन के लिए अच्छा नहीं, बल्कि नुकसानदायक होता है। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। भोजन के तुरंत बाद पैदल चलने की आदत कैसे आपके डाइजेशन को प्रभावित करती है, डॉ. दीक्षा ने इसके बारे में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। साथ ही, ऐसी कई अन्य आदतें भी शेयर की हैं जो हमारे पाचन को नुकसान पहुंचाती है। जानने के लिए आगे पढ़ें...
आयुर्वेद के अनुसार, जब आप अपना भोजन खत्म कर लेते हैं तो भोजन के पाचन के लिए हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन शरीर के अन्य हिस्सों की बजाए, पेट की ओर अधिर सर्कुलेट होने लगता है। यह स्वस्थ डाइजेशन के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर की भोजन को पचाने में मदद करता है। अगर आप खाना खाना के बाद आराम करने या वज्रासन मुद्रा में बैठने की बजाए चलना शुरू कर देते हैं या कोई ऐसी शारीरिक गतिविधि करते हैं, जिसमें शरीर की काफी ऊर्जा खर्च होती है जैसे लंबे समय तक 1-1 घंटे के लिए ब्रिस्क वॉक पर चले जाना, तो ऐसी स्थिति में जो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन पेट में अधिक होने की बजाए शरीर के अन्य हिस्सों में होने लगता है। इस तरह डाइजेशन बेहतर बनाने में नहीं, बल्कि नुकसान पहुंचाने में योगदान देता है। इससे भोजन जल्दी नहीं पचता है, बल्कि देर से पचता है। हालांकि, खाने के बाद 100-150 कदम चलने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन लंबे समय तक न चलें। अगर आप, आपके परिवार का सदस्य रोज या कोई दोस्त खाना खाने के बाद एक लंबी वॉक के लिए निकल जाते हैं, तो आपको आज से ही ऐसा करना बंद कर देना चाहिए।
जब आप भोजन कर रहे हों, उस दौरान थोड़ा-थोड़ा पानी पीना भोजन को पचाने में मदद करता है। लेकिन खाने के बाद गिलास अधिक मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी होती है और डाइजेशन प्रभावित होता है।
बहुत से लोग खाने के बाद गहन गतिविधियां, एक्सरसाइज या वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं, जो पाचन के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा, खाने के बाद स्विमिंग और साइकिलिंग आदि भी नहीं करनी चाहिए। जब आप कोई गहन शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो इससे शरीर में वात दोष बढ़ता है, जो पाचन में बाधा डालता हैं। इसके कारण आपको भोजन के बाद ब्लोटिंग, पोषक तत्वों का खराब अवशोषण की समस्या हो सकती है। साथ ही, आप खाने के बाद असहज भी महसूस कर सकते हैं।
अगर आप भी खाने के बाद सो जाते हैं, तो आपको ये आज से ही बंद कर देना चाहिए। इससे शरीर में कफ दोष और फैट बढ़ता है।ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप नींद में होते हैं, तो इस दौरान आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जो आपके पाचन को भी धीमा बनाता है।
खाने के बाद हमारे शरीर की तंत्रिका प्रतिक्रियाएं और ब्लड सर्कुलेशन पेट और आंतों की ओर केंद्रित होते हैं, जो भोजन के पाचन में मदद करता है। ऐसे में आपको ऐसी कोई भी एक्टिविटी करने से बचना चाहिए, जिससे हमारे मस्तिष्क का उपयोग अधिक होता है। इसलिए खाने के बाद पढ़ना, पढ़ना या सीखने की प्रक्रिया से संबंधित कोई भी एक्टिविटी करने से पाचन चाहिए।
भोजन के आपको कम से कम दो घंटों तक नहाने से बचना चाहिए। शरीर में अग्नि तत्व होते हैं, जो भोजन के पाचन में सहायता करते हैं। जब आप भोजन करते हैं तो इसके पाचन के लिए अग्नि तत्व एक्टिव हो जाते हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। लेकिन भोजन के बाद जब आप नहाते हैं, इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है, जो आपके पाचन को प्रभावित करता है।
जब आप भोजन के बाद धूप में निकलते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन और नर्व एंडिंग्स पेट की बजाए त्वचा की ओर अधिक केंद्रित होना शुरू हो जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण भी।
View this post on Instagram