हेल्दी और पौष्टिक हैं ये 5 बीज

क्या आपको पता है कि कुछ बीज ऐसे हैं जिनके नियमित सेवन से रोजाना के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की मात्रा आसानी से मिल जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2018 1:59 PM IST

फिट रखने और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए लोग कई तरह के सुपर फूड्स का सेवन करते हैं जिसमें अधिकतर हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स ही होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बीज भी ऐसे होते हैं जिनके नियमित सेवन से रोजाना के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की मात्रा आसानी से मिल जाती है। जानते हैं कुछ ही बीजों के बारे में जो हमारी हेल्द को पहुंचाते हैं बहुत फायदा।

  1. फ्लैक्ससीड्स : अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अधिक मात्रा तो होती ही है साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन बी1, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी अधिक मात्रा में होता है। इसके रोजाना सेवन से आपका पाचन तंत्र सही रहता है।
  2. कद्दू के बीज : इन बीजों में एमयूएफए और ओमेगा-6 फैटी एसिड मुख्य रूप से होता है। इसके अलावा इनमें विटामिन ई, बी काम्प्लेक्स विटामिन, मैगनीज, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम भी उचित मात्रा में पाया जाता है। इसलिए फिट रहने के लिए इन बीजों को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें।
  3. पपीते के बीज : पपीता खाने के बाद कभी भी इसके बीजों को फेंके नहीं बल्कि इन्हें संभालकर रखें और बाद में इसका सेवन करें। इन बीजों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं साथ ही ये पाचन तंत्र को भी दुरुस्त कर देते हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी अधिक मात्रा में होता है जिस वजह से इन बीजों को रोजाना खाने से शरीर में मिनरल्स की कमी नहीं होती है।
  4. तरबूज के बीज : इन बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही इनमें बी काम्प्लेक्स विटामिन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन और पोटैशियम की मात्रा भी अधिक होती है। रोजाना थोड़ी मात्रा में इस बीज को खाने से आपको ये सारे पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
  5. सब्ज़ा के बीज  : चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड के मुख्य स्रोत होते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन और कैल्शियम जैसी महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर शरीर में आयरन की कमी हो गयी है तो इन बीजों को रोजाना खाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source