Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Curd Vs Yogurt: दही और योगर्ट दो ऐसे शब्द हैं इनके बारे में लोग अक्सर यही सोचते हैं कि ये दोनों ही नाम एक ही चीज के (are curd and yoghurt the same? ) हैं। हालांकि, इसकी एक वजह दोनों का एक जैसा होना भी है। दही और योगर्ट दिखने में एक जैसे ही होते हैं। अगर आप भी यही सोचते हैं कि इन दोनों में कोई अंतर नहीं है तो ज़रूर पढ़ें यह लेख। यहां हम बताएंगे कि क्यों दही और योगर्ट में बड़े अंतर हैं। साथ ही जानें इनके बनाने के तरीके और इनके सेवन से स्वास्थ्य कोहोने वाले फायदों के बारे में भी। (difference between yoghurt and curd)
इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर इन्हें तैयार करने का तरीका है। जैसा कि दही (Curd) को बनाने के लिए थोड़ी-सी मात्रा में दही का जामन और अधिक मात्रा में दूध मिलाकर उन्हें रातभर रखा जाता है। दूध में किण्वन या फर्मेंटेशन (bacterial fermentation of milk) की प्रक्रिया की मदद से अगले दिन दही (Dahi) तैयार हो जाता है।
वहीं, योगर्ट (Yogurt) को भी तैयार करने के लिए दही जैसी ही प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन, योगर्ट बनाने के लिए दूध के साथ विभिन्न प्रकार के फलों को भी मिलाया जाता है जिससे इस फूड में एक फ्लेवर आ जाता है।
दही में लैक्टोबैसिलस नामक अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो दही जमाते समय दूध में फैल जाते हैं। यह बैक्टेरिया दही के साथ पेट में पहुंच जाता है और पेट और गट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। वहीं, योगर्ट बनाते समय उसमें अलग से बैक्टेरिया मिलाए जाते हैं जिनके नाम हैं,लैक्टोबैसिलस बुल्गारिस और स्ट्रेप्टोकॉकस थर्मोफिलस। लैब में बनने वाले ये बैक्टेरिया भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। वहीं, ऐसा कहा जाता है कि योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और इसीलिए वह दही की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है।
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)