Hunger vs Craving: भूख और क्रेविंग एक ही होती हैं या अलग है? सेलिब्रिटी न्‍यूट्रीशियनिस्‍ट से जानिए

Difference Between Hunger And Craving: भूख और क्रेविंग एक दूसरे से बिल्‍कुल अलग है। भूख लगने पर पेट से आवाज आना, चक्‍कर आना, सिर में दर्द, कमजोरी और पेट में दर्द होने जैसे लक्षण दिखते हैं। जबकि क्रेविंग होने पर कोई स्‍पेशल चीज खाने का मन करता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 24, 2021 4:15 PM IST

आपको कैसे पता चलेगा कि आपको वास्‍तव में भूख लगी है या फिर सिर्फ क्रेविंग हो रही है? लॉकडाउन में वर्क फ्राम होम के कारण हमारी आदत हो गई है कि हर 1-2 घंटे में उठकर फ्रिज और किचन शेल्‍फ को चेक करते रहना। अगर कुछ अच्‍छा दिख जाए तो उसे तुंरत खा भी लेते हैं। हालांकि इससे एनर्जी तो मिल जाती है लेकिन ओवरवेट और डाइजेस्टिव प्राब्‍लम्‍स होने लगती हैं। एक इंसान को अपने दैनिक कामकाज को आराम से करने और एनर्जी के लिए दिन में 3 टाइम का खाना जरूर चाहिए। हालांकि इससे अलग आप क्‍या खाते हैं या ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर में क्‍या खाना पसंद करते हैं ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। भूख लगना नेचुरल है जबकि क्रेविंग होना हमारे ऊपर निर्भर करता है। ऐसे में कैसे पता चलेगा कि हमें भूख लग रही है या सिर्फ कुछ खाने की क्रेविंग हो रही है? सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट नमामी अग्रवाल ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट कर इस सवाल का जवाब काफी डिटेल में दिया है। आइए जानते हैं क्‍या कहती हैं सेलिब्रिटी डाइटीशियन-

View this post on Instagram

A post shared by Nmami (@nmamiagarwal) 

भूख और क्रेविंग एक ही होती हैं या अलग है?

नमामी अग्रवाल कहती हैं "अगर हेल्‍दी और हैवी मील लेने के 1-1.5 घंटे बाद ही आपको फिर से भूख लगती है तो ये सिर्फ क्रेविंग हो सकती है। क्‍योंकि जब भूख लगती है तो उसका बॉडी पर असर दिखता है। भूख लगने पर पेट से आवाज आना और चक्‍कर आना जैसे लक्षण दिखते हैं। लेकिन जब आप कुछ खा लेंगे फिर ये लक्षण नहीं दिखेंगे। लेकिन क्रेविंग होने पर आपके दिमाग में कोई स्‍पेशल टेस्‍ट या फूड आइटम आता है जिसे आपका खाने का मन करता है। इसे स्‍वीट या सॉल्‍टी कुछ भी हो सकता है। इसे यूं समझिए कि अगर आपको भूख ल‍गी है और आपके सामने सलाद का कटोरा रखा है तो आप उसे तुरंत खा लेंगे। लेकिन अगर आपको क्रेविंग हो रही है तो आप उस सलाद को नही खाएंगे क्‍योंकि आपका कुछ और खाने का मन कर रहा है।" हालांकि भूख लगने के कारण कुछ और भी हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो आपको डॉक्‍टर से संकर्प करना चाहिए।

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

भूख और क्रेविंग के अंतर को और अच्‍छी तरह से समझने के लिए हमने एक्‍सर्ट से बात की। Meddo Clinic से कंसल्‍टेंट, डाइटीशियन और न्‍यूट्रीशियन डॉक्‍टर मानसी निगम कहती हैं कि भूख और क्रेविंग एक दूसरे से बिल्‍कुल अलग है। भूख क्‍या होती है? (What Is Hunger) भूख तब लगती है जब आपकी बॉडी को चार्ज होने के लिए फूड की जरूरत होती है। इस स्थिति में पेट से आवाज आना, चक्‍कर आना, सिर में दर्द, कमजोरी और पेट में दर्द होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इन लक्षणों से बॉडी यह संकेत है कि कि शरीर की एनर्जी खत्‍म हो चुकी है और बॉडी का फिर से चार्ज करने के लिए कुछ खाने की जरूरत है। जबकि क्रेविंग (What Is Craving) उसे कहते हैं जब आपका कोई स्‍पेशल चीज खाने का मन करता है। क्रेविंग होने पर आपका चॉकलेट, आइसक्रीम, नूडल्‍स, पिज्‍जा या कोल्‍ड ड्रिंक कुछ भी खाने का मन कर सकता है। यानि कि क्रेविंग होने पर आपको कोई स्‍पेशल टेस्‍ट, फ्लेवर या टेक्‍सचर टेस्‍ट करने का मन करता है। क्रेविंग का बॉडी की आवश्यकता से कोई लेना-देना नहीं है। क्रेविंग अक्‍सर ओवरइटिंग और अनहेल्‍दी खाने के लिए जिम्‍मेदार मानी जाती है। जिसके चलते ओवरवेट की दिक्‍कत हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.