
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 24, 2023 6:27 PM IST
cholesterol lowering foods: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सही डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं हैं और वह अपनी डाइट में ऐसे फूड्स ले रहा है, जो उसका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रही हैं, तो ऐसा करना उसके हार्ट को भी नुकसान पहुंचा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो बैड कोलेस्ट्रॉल को दवाओं से भी कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। वहीं अगर आप सही डाइट ले रहे हैं, तो हो सकता है आपको दवा की भी जरूरत न पड़े या फिर डॉक्टर आपकी दवा की खुराक कम कर दे। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सुबह की डाइट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसलिए इस बारे में भी एक्सपर्ट से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। पटपड़गंज दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स स्पेशलिस्ट डाइटीशियन ज्योति ने कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की मॉर्निंग डाइट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी। चलिए डाइटीशियन ज्योति से जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सुबह के समय क्या खाना चाहिए -
डाइटीशियन ज्योति ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल के मरीज मॉर्निंग में जो भी डाइट ले रहे हैं, बस वह न्यूट्रिशन से भरपूर और संतुलित होनी चाहिए। उनके अनुसार 2020 में हुई एक स्टडी में यह पाया गया था कि अगर आप सुबह के समय खाली पेट रहते हैं, तो इससे एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सुबह के समय का भोजन करना जरूरी है और वह भोजन पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए।
ज्योति ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के नाश्ते में सीरियल (जैसे ओट्स) और दूध आदि होना चाहिए और साथ ही इसमें हाई प्रोटीन फूड्स होने भी बहुत जरूरी हैं। ब्रेकफास्ट को प्रोटीन रिच बनाने के लिए उसमें स्प्राउट्स, अंडे, बेसन चीला, मूंग दाल चीला और कोट्टेज चीज आदि को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह के समय ज्वार की रोटी, बाजरे की खिचड़ी जैसे फूड्स को भी शामिल किया जा सकता है।
डाइटीशियन ज्योति ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल के मरीज बटर की जगह एवोकाडो ले सकते हैं, जो एक अच्छा हेल्दी फैट सोर्स है। आजकल एवोकाडो का सीजन है और मार्केट में यह फ्रूट आसानी से मिल जाता है। इसलिए आप मॉर्निंग डाइट में एवोकाडो सैंडविच भी ले सकते हैं। परांठे खाने की जगह पनीर स्टफ्ड रोटी भी ब्रेकफास्ट में ली जा सकती है। ओट्स या ज्वार का आटे से भी स्टफ्ड रोटी बनाई जा सकती है। साथ ही अगर आपको परांठा खाना है, तो ऑयल की बजाय बिना नमक वाले व्हाइट बटर का ही इस्तेमाल करें। इन सबकी जगह अगर उचित मात्रा देसी घी का इस्तेमाल किया जाए तो यह कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर दोनों के मरीजों के लिए सही रहता है।
डाइटीशियन ज्योति के अनुसार अपनी डाइट को प्रोटीन रिच बनाने के लिए अपने आटे को भी मिक्स कर सकते हैं। गेहूं के आटे में बेसन, ज्वार व ओट्स आदि का आटा मिक्स करें जिससे उसका न्यूट्रिशन लेवल बढ़ जाता है। इसका सेवन करने से बॉडी की डेली न्यूट्रिशन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नाश्ते में फ्रूट्स, नट्स और चिया सीड्स आदि भी एड किए जा सकते हैं।