
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 10, 2021 4:16 PM IST
Tomatoes for Diabetes: डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकना सबसे महत्वपूर्ण है। क्योेंकि रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बढ़ने से डायबिटीज से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। चूंकि, डायबिटीज में मुख्यत: ब्लड शुगर लेवल ( Blood Sugar Level) भोजन की वजह से बढ़ता या कम होता है। इसीलिए डायबिटिक्स को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। (Ways to Manage Diabetes)
अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से हैंडल करने के लिहाज से डायबिटिक्स की डायट (Diabetes Diet) भी ऐसी होनी चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल को तेज़ी से बढ़ने ना दें। वहीं, ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने या कम करने वाले फूड्स की पहचान भी आवश्यक है। ऐसा ही एक फूड है टमाटर, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। (Tomatoes for Diabetes)
हाल में सामने आयी एक रिसर्च में यह पाया गया है कि टमाटर का जूस (Tomato Juice) ब्लड शुगर लेवल को कम रखता है और साथ ही डायबिटीज की समस्या से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स को भी कम करता है। स्टडी के दौरान अधिक वजन वाली महिलाओं को 3 सप्ताह तक रोज़ाना आधा गिलास टमाटर का जूस (Tomato Juice) पीने के लिए कहा गया था।
टमाटर का रस पीने से मधुमेह के रोगियों को होती है मदद
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन (British Journal of Nutrition ) में प्रकाशित इस स्टडी में पाया गया कि अधिक वजन वाली महिलाओं में टमाटर का जूस पीने के बाद शरीर में सूजन कम होते दिखी। वहीं, इन लोगों में ब्लड शुगर लेवल भी (Tomatoes for Diabetes) कम पाया गया। इस रिसर्च के लिए 2013 में की गयी एक स्टडी को भी आधार बनाया गया।
वेबसाइट डायबिटीज इन कंट्रोल (Diabetes In Control) के अनुसार, इस रिसर्च के दौरान देखा गया कि, 3 सप्ताह तक टमाटर का जूस (Tomato Juice Health Benefits) पीने वाले लोगों में खून पतला (Blood Thinning Effects) होने वाले प्रभाव दिखायी पड़े। टमाटर के जूस से प्लेटलेट्स एग्रीगेशन (Platelets Aggravation) पर भी प्रभाव दिखा जो कि खून के थक्के बनने की मुख्य वजह है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अन्य स्टडीज के परिणामों को ध्यान में रखते हुए देखा जाए टमाटर का जूस पीने से अन्य लोगों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या कम होती है। (Tomatoes for Diabetes)
गौरतलब है कि टमाटर काफी हेल्दी सब्ज़ी मानी जाती है। इसमें मौजूद लाइकोपिन (lycopene) एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। टमाटर का सेवन करने से कैंसर, दिल की बीमारियों और मैक्युलर डिजनरेजशन का खतरा कम होता है। (Health Benefits of Eating Tomatoes)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.