हार्ट फेलियर का खतरा टाल सकती है सही डाइट, इन फूड्स से परहेज करना है फायदेमंद

कुछ स्टडीज के अनुसार, हृदय संबंधी विकारों से बचने और हार्ट फेलियर के खतरे को कम करने के लिए लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 13, 2023 3:03 PM IST

Diet Tips to beat heart failure risk: हार्ट डिजिजेज का खतरा हमारे देश के लोगों के लिए बहुत अधिक बताया जाता है। वहीं, बीते कुछ समय से युवाओं और 40 साल जैसी छोटी उम्र के लोगों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों ने इस ओर सभी का ध्यान खींचा है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी स्थितियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं इसीलिए, इनके खतरे से खुद को बचाना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में लगातार बढ़ती डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल जैसी समस्याओं से हार्ट डिजिज और हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। (Diet Tips to beat heart failure risk in Hindi)

कुछ स्टडीज के अनुसार, हृदय संबंधी विकारों से बचने और हार्ट फेलियर के खतरे को कम करने के लिए लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। स्टडीज के अनुसार, नमक और मसालों जैसी चीजों की मात्रा कम या ज्यादा रखने से लोगों को उनके स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिनभर में 2300 मिलीग्राम नमक पर्याप्त होता है। इसके लिए दिनभर में एक चम्मच नमक काफी होता है।

नमक खाने से बढ़ती हैं हार्ट डिजिज का रिस्क

जैसा कि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। नमक खाने के स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाता है। लेकिन, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। अधिक मात्रा में नमक खाने से हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण बढ़ सकते हैं जो दिल से जुड़ी नसों या धमनियों को नुकसान पहुंचा सकती है। नतीजतन लोगों के लिए हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।वहीं, कुछ स्टडीज के अनुसार नमक खाने से ना केवल कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ता है बल्कि इससे लीवर और किडनियों को भी नुकसान पहुंच सकता है जिससे किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कुछ सप्ताह पहले ही जर्नल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी ( Journal of the American College of Cardiology) में एक स्टडी के परिणाम प्रकाशित किए गए। अस स्टडी में लोगों की खान-पान से जुड़ी आदतों के आधार पर उनमें हार्ट डिजिजेज के रिस्क का पता लगाने की कोशिश की गई। स्टडी के दौरान पाया गया कि, ज्यादा नमक खाने वाले लोगों में हार्ट डिजिज का रिस्क अधिक होता है। वहीं, ऐसे लोगों में हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का रिस्क भी काफी अधिक होता है। इसीलिए, अगर खाने में नमक की मात्रा कम रखी जाए तो इससे स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी स्थितियों से बचा जा सकता है।

हार्ट फेलियर से बचने के लिए ये डाइट टिप्स करें फॉलो

एक्सपर्ट्स के अनुसार डेली डाइट में नमक की मात्रा घटाने से हार्ट फेलियर और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क कम होता है। इसी तरह डाइट से जुड़े कुछ और भी बदलाव हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं जैसे-

  • प्लांट बेस्ड डाइट (Plant based diet) लें। अधिक से अधिक मात्रा में सीजनल फल और सब्जियां खाएं।
  • हाई बीपी की समस्या से बने के लिए पोटैशियम रिच फूड्स खाने की सलाह दी जाती है।
  • इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम वाले फूड्स खाने से हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है।
  • नमक, शक्कर और सैचुरेटेड फैट्स का सेवन भी कम करना चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source