
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 16, 2018 7:48 PM IST
हेल्दी ज़िंदगी जीने के लिए हेल्दी डायट सबसे अहम है। हमारा भोजन हमारे शरीर को न सिर्फ शक्ति देता है हमारे भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व हमें बहुत-सी बीमारियों और शारीरिक समस्याओं से बचाते भी हैं। नौकरीपेशा और काम करने वाले लोग हों या घर में रहने वाली महिलाएं सबके लिए पौष्टिक भोजन और डायट से जुड़ा अनुशासन पालन ज़रूरी है।
ज़्यादातर लोगों को रोज़ाना 8-9 घंटे ऑफिस में काम करना पड़ता है और टारगेट्स के दौर में बहुत से लोग 11-12 घंटों तक भी काम करते हैं। तो कुछ लोग ओवर टाइम के नाम पर इससे भी अधिक वक्त ऑफिस में रहते हैं। ऐसे में हमें ऑफिस में हम कम पानी पी पाते हैं ठीक तरीके से खाना भी नहीं खा पाते। हम दिन में एख बार लंच और एक या दो बार टी-ब्रेक या स्नैक्स खाने के लिए समय निकालते हैं। तो वहीं कुछ लोग सुबह जल्दी जाने पर नाश्ता भी ऑफिस की कैंटीन में ही करते हैं तो वहीं बहुत देर हो जाने पर रात का खाना खा भी ऑफिस में ही खा लेते हैं।
अब चूंकि ऑफिस में समय कम होता है और हम काम की फिक्र में खाने के लिए ज़्यादा समय भी नहीं देते। इसीलिए ज़ाहिर है खाने-पीने से जुड़ी लापरवाही हो ही जाती है। कैंटीन या ऑफिस के आसपास के फूड जॉइन्ट्स से छोले-भटूरे, चाउमीन या ऐसे ही जंक फूड खा लेते हैं। वैसे भी ऑफिस की कैंटीनों में नाश्ते के नाम पर तली-भुनी और बेस्वाद चीज़ें ही परोसी जाती हैं, इसीलिए कुछ लोग जल्दबाज़ी में तो कुछ मज़बूरी में वडा-पाव, समोसा या मंचूरियन बॉल्स जैसी चीज़ें खाकर अपनी डेस्क पर लौट जाते हैं।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ तरीके ऑफिस में हेल्दी खाना खाने के-
चित्र स्रोत: Shutterstock.