
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2021 5:32 PM IST
Diet Tips for Migraine Pain : माइग्रेन की समस्या इन दिनों लोगों को होनेवाली एक बहुत ही आम समस्या है। यह उन लाइफस्टाइल रिलेटेड हेल्थ प्रॉब्लम्स में से है जिसके मरीज़ों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। माइग्रेन की बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को तेज़ सिरदर्द होता है। ज़्यादातर लोगों को माइग्रेन आधे सिर में होता है जो बहुत तेज़ और असहनीय हो जाता है। माइग्रेन के दर्द को काबू करने और इसे ट्रिगर होने से रोकने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय और नुस्खे आज़माए जाते हैं। इन नुस्खों में से सिरदर्द से राहत के कुछ तरीके कई लोगों के लिए बहुत कारगर साबित होते हैं तो कुछ के लिए इनका असर उतना नहीं रहता। जो लोग डाइट की मदद से माइग्रेन की समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं उनके लिए हाल ही में सामने आयी स्टडी में कुछ सुझाव दिए गए। इस स्टडी के अनुसार फैटी फिश खाने से माइग्रेन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। (Diet Tips for Migraine Pain in Hindi)
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (Brtish Medical Journal) में प्रकाशित इस स्टडी में रिसर्चर्स ने दावा किया कि फैटी एसिड्स की अधिक मात्रा से माइग्रेन के दर्द से राहत मिल सकती है। ठंडे पानी में मिलने वाली मछलियों जैसे साल्मन, टूना और सार्डीनेस में इन फैटी एसिड्स की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए मछलियों का सेवन माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिहाज से मददगार साबित हो सकता है। (Diet Tips for Migraine Pain)
इस स्टडी के दौरान शोधकर्ता ने ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को माइग्रेन का दर्द कम करने में कारगर पाया। विशेषकर कम उम्र की महिलाओं में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का प्रभाव बहुत अधिक देखा गया। स्टडी में 182 लोगों पर को शामिल किया गया, जिनमें से 88% प्रतिभागी महिलाएं थीं। इनमें से ज़्यादातर महिलाओं की औसत आयु 38 वर्ष के आसपास थी और इन सभी महिलाओं का हर महीने औसतन 5 से 20 बार माइग्रेन की समस्या हो रही थी। स्टडी के दौरान 3 विभिन्न समूहों में महिलाओं को बांटा गया और सबको अलग-अलग मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) वाला भोजन दिया गया। स्टडी के दौरान सभी लोगों को मछली, तेल, मक्खन और हाई प्रोटीन फूड खिलाया गया। स्टडी के अंत में पाया गया कि,