
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 12, 2022 1:55 PM IST
Diet Tips For Long Life:हर व्यक्ति बीमारियों से मुक्त और हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं। लेकिन, भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में लोगों के लिए बीमारियों से बच पाना मुश्किल हो गया है। इसी तरह घर-परिवार, नौकरी और पैसों की चिंता लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है जिससे उनके शरीर की कार्यप्रणालियां भी प्रभावित होती हैं। इससे ना केवल शरीर बीमार बन जाता है और इससे उनकी उम्र भी कम हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, लोगों की लम्बी उम्र में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान हमारे जेनेटिक्स का होता है। इसका अर्थ है कि अगर हमारे बड़े-बुजुर्ग लम्बी ज़िंदगी जीते रहे हैं तो हमारी भी उम्र अधिक ही होगी। वहीं, हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें हमें लम्बा जीवन दे सकती हैं। (Diet Tips For Long Life In Hindi)
जीवन अवधि को बढ़ाने या कम करने में डायट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस दिशा में लगातार रिसर्च की जा रही है। इसी कड़ी में एक नयी स्टडी में भी कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं। जर्नल पीएलओएस मेडिसिन्स ( PLOS Medicine) में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया कि, डाइट से जुड़ी आदतें आपकी उम्र लम्बी बना सकते हैं।

इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने एक डेटा चार्ट तैयार किया जिसमें लोगों की उम्र और उनके खान-पान से जुड़ी आदतों के आधार पर विश्लेषण किया गया। इस स्टडी के मुताबिक,
नयी स्टडी के आधार पर एक्सपर्टस ने ऑप्टिमल डाइट (Optimal Diet) को जीवन अवधि बढ़ाने वाली डाइट बताया। ऑप्टिमल डाइट एक ऐसा डाइट पैटर्न है जिसमें फूड्स की मदद से हेल्थ को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाते हैं। इस प्रकार की डाइट में, लोगों के स्वास्थ्य और बीमारियों, हाइट और मौजूदा वजन के आधार पर कुछ फूड्स के सेवन की सलाह डाइटिशियन्स द्वारा दी जाती है। इसके अलावा बॉडी मास इंडेक्स ( Body Mass Index) के आधार पर पोषक तत्वों की आवश्यक मात्रा निर्धारित मात्रा तय की जाती है। वजन के आधार पर कैलोरी की ज़रूरत का अनुमान लगाया जाता है। इसके साथ ही डाइट में फैट्स (fat), प्रोटीन (protein) और कार्बोहाइड्रेट्स (carbohydrates) की मात्रा तय की जाती है।