बरसात में रखिए लीवर का खास ख्याल, डायट में शामिल करें ये 3 लीवर फ्रेंडली फूड्स

बरसात के मौसम में लीवर से जुड़े इंफेक्शन्स का ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में, लीवर को हेल्दी रखने के लिए आपको सही डायट लेनी चाहिए। ऐसे कई फूड्स हैं जो ना केवल लीवर को काम करने में मदद करते हैं। बल्कि, उसे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग भी बनाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 21, 2020 11:33 AM IST

Diet Tips for Healthy Liver: लीवर का काम भोजन को फिल्टर कर उसके पोषक तत्वों का फायदा शरीर को पहुंचाना है। इसके साथ ही शरीर से हानिकारक और विषैले तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया भी लीवर की मदद से ही पूरी होती है। इसीलिए, हमारी सेहत के लिए लीवर का हेल्दी (Tips for Healthy Liver) रहना आवश्यक है। एक कमज़ोर लीवर आपके पूरे शरीर को बीमार कर सकता है। क्योंकि, जब लीवर को सही तरीके से काम करने में परेशानी होगी तो, शरीर की कार्यप्रणालियां भी प्रभावित होंगी। जिससे, कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स शुरु हो सकती हैं। ( Healthy Liver foods)

चूंकि, बरसात के मौसम में लीवर से जुड़े इंफेक्शन्स का ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में, लीवर को हेल्दी रखने के लिए आपको सही डायट लेनी चाहिए। ऐसे कई फूड्स हैं जो ना केवल लीवर को काम करने में मदद करते हैं। बल्कि, उसे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग भी बनाते हैं। (Diet Tips for Healthy Liver in hindi)

हेल्दी लीवर के लिए क्या खाना-पीना चाहिए ? (Diet Tips for Healthy Liver):

ग्रीन टी

हेल्दी ग्रीन टी इम्यूनिटी बढ़ाती है और वेट लॉस में भी कारगर मानी जाती है। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। जो लीवर के लिए काफी मददगार होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्रीन टी फैटी लीवर की बीमारी का खतरा भी कम करता है। इसीलिए, आप बरसात में रोज़ाना 2-3 कप ग्रीन कॉफी का सेवन करें।

अखरोट

नट्स में सबसे हेल्दी माने जाने वाले अखरोट एक लीवर-फ्रेंडली फूड हैं। जिनसे, आपको ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स जैसे हेल्दी फैट्स प्राप्त होते हैं। इनमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। साथ ही अखरोट एक लो-कैलोरी फूड होने के कारण पचने में आसान और लीवर के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसीलिए, लीवर की बीमारियों से पीड़ित लोगों को अक्सर, अखरोट खाने की सलाह दी जाती है।

सीज़नल फ्रूट्स और सब्जियां

मौसम के अनुसार मिलने वाली सब्ज़ियां और फल सेहत के लिए ना केवल फायदेमंद होते हैं। बल्कि, ये इम्यूनिटी और लीवर स्ट्रेंथ भी बढ़ाते हैं। इसीलिए, न्यूट्रिशनिस्ट सीज़नल फ्रूट्स और सब्ज़ियां खाने की बात बार-बार दोहराते हैं। इनसे प्राप्त पोषक तत्व बॉडी डिटॉक्स में सहायता करते हैं, पेट की बीमारियां दूर रखते हैं और बॉडी का नरिशमेंट होता है।

बरसात में घर पर ही करें वेट लॉस, खाली पेट पीएं ये 6 वेट लॉस ड्रिंक्स

शंकुतला देवी की तरह आपका बच्चा भी बन सकता है गणित में होशियार, ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स

बरसात में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए करें ये 2 योगासन, बीमारियां रहेंगी दूर

बरसात में बढ़ जाता है वायरल बीमारियों का ख़तरा, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

आपकी डायट से मिलने वाले ये 4 पोषक तत्व बढ़ाते हैं इम्यूनिटी, इन फूड्स से करें ज़रूरत पूरी

दिल्ली में कोविड-19 मरीज़ों को दिए जा रहे हैं ये 2 पारम्परिक इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक्स, जानें इन्हें बनाने का तरीका