
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 13, 2022 11:22 AM IST
Diet Tips For Healthy And Fast Weight Loss: वेट लॉस की कोशिश में लोगों को सबसे पहले जो सलाह दी जाती है वह यह है कि वे अपनी डाइट में उन्हीं चीजों को शामिल करें जो वेट लॉस में मदद करती हों। इसीलिए, लोगों को अपने फूड्स का चयन सावधानी से करना चाहिए। झटपट वजन कम करने और कमर्शियल्स में दिखायी जाने वाली बातों पर विश्वास करके लोग अक्सर किसी फैड डाइट को फॉलो करने लगते हैं। वहीं, कुछ लोगों अपने दोस्तों के लिए कारगर साबित हो चुके डाइट प्लान्स को फॉलो करने लगते हैं। लेकिन, कई बार उन्हें गम्भीर परिणाम झेलने पड़ जाते हैं। तेजी से वेट लॉस के लिए थोड़ी मेहनत और थोड़ी सूझबूझ से काम लेना होगा। एक्सपर्ट्स फास्ट वेट लॉस की बजाय हेल्दी वेट लॉस को अहम मानते हैं और हेल्दी वेट लॉस के लिए इस तरह की डाइट टिप्स फॉलो की जा सकती हैं। (Diet Tips For Healthy And Fast Weight Loss In Hindi)
नाश्ता स्किप ना करने की सलाह आपने अक्सर ही सुनी होगी। सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करने से लोगों को वजन कम करने में कोई सहायता नहीं होती, इसके उलट इससे मोटापा बढ़ने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसीलिए, अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो अपना ब्रेकफास्ट कभी स्किप ना करें। सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का समानेश करें। इससे सुबह ब्लड शुगर लेवल्स (blood sugar) संतुलित हो सकेगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी। दरअसर, प्रोटीन को पचाने में शरीर को काफी समय लगता है और इसीलिए, देर तक आपको भूख नहीं लगेगी और आप अनहेल्दी इटिंग के लालच से बच सकेंगे। इसके साथ ही संतुलित मात्रा में कार्ब्स और डाइटरी फाइबर को भी शामिल करें।
मोटापा बढ़ने की एक बड़ी वजह है देर रात खाने की आदत। इससे, रात में सो न पाने की दिक्कत होती है और इससे कैलोरी और फैट अधिक मात्रा में शरीर में पहुंच जाता है। जो लोग नाइट शिफ्ट करते हैं उन्हें भी वेट लॉस में मुश्किल होती है। ऐसे लोगों को सही प्रकार के स्नैक्स का सेवन करना चाहिए । रात में हल्के में और पचने में आसान फूड्स का सेवन करना चाहिए।