क्या आप फूडी हैं और वेट लॉस करना है? तो फॉलों करें ये 3 स्मार्ट टिप्स

पढ़ें यह आर्टिकल और समझे उन स्मार्ट तरीकों को जो आपको वेट मैनेजमेंट में करेंगे मदद ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 3, 2018 8:24 PM IST

फूडी लोगों के लिए अपने लालच और वेट दोनों को काबू में रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में स्लिम ट्रिम रहने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाती।  फिट रहने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन आप लोगों के लिए कुछ तरकीबें ज़रूर हैं जो अपनाकर आप खुद को फिट रखने की कोशिश कर सकते हैं। पढ़ें यह आर्टिकल और समझे उन स्मार्ट तरीकों को जो आपको वेट मैनेजमेंट में करेंगे मदद-

  1. समझें अपने शरीर की क्षमता- आपको अपने शरीर की ज़रूरतों और क्षमता को भी पहचानना होगा। भले ही आपने तय कर लिया हो कि आपको क्या खाना है पर आपके शरीर पर उसका क्या असर होगा? आप चॉकलेट केक को देखकर खुद को रोक नहीं पाते लेकिन केवल एक टुकड़ा खाकर खुद को रोक दीजिए। बोर होने, अकेलेपन या दुखी होने पर ढेर सारा खाना खाकर खुद से सहानूभूति दिखाने का बहाना छोड़ दीजिए। जब आपको भूख लगे तभी खाएं और अपने शरीर के पोषण के लिए विभिन्न प्रकार के और अलग-अलग फूड ग्रुप का भोजन खाएं।
  2. पोर्शन कंट्रोल का रखें ध्यान- कोई चीज़ कितनी मात्रा में खानी चाहिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। आप किसी चीज़ का कितनी मात्रा में सेवन करते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बात को समझकर आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। होटेल में परोसी जानेवाली थाली, बर्गर में पैटी की बढ़ती संख्या, कॉफी मग और बाज़ार में मिलनेवाले चिप्स के पैकेट का आकार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आपके लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि आपको और आपके शरीर को कितने भोजन की ज़रूरत है और आपके मन को संतुष्ट करने के लिए कितना खाना खाने की आवश्यकता है।
  3. हेल्दी ऑप्शन्स  चुनें- हेल्दी फूड का मतलब केवल सलाद से भरी प्लेट नहीं होती। ऐसे तरीके चुनें जिनसे आपके भोजन में साबुत और अंकुरित अनाज़, ताज़े फल और सब्ज़ियां शामिल कर सकें। इंटरनेट पर आपके भोजन में हेल्दी चीज़ें शामिल करने के तरीके और रेसीपीज़ आसानी से उपलब्ध हैं। तो बस इंटरनेट पर खंगालिए आपके भोजन को हेल्दी बनाने के तरीके और जमकर आनंद लीजिए आपको ललचाने वाली चीज़ों का।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source